शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 03:47 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
बिजनेस अखिल भारतीय 16,072 व्यूज

8th Pay Commission : पेंशनर्स ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, OPS बहाली से 20% अंतरिम राहत तक रखीं 11 बड़ी मांगें

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 12:46 PM IST
8th Pay Commission : पेंशनर्स ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, OPS बहाली से 20% अंतरिम राहत तक रखीं 11 बड़ी मांगें

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। कर्मचारी जहां अपनी सैलरी और फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं, वहीं रिटायर्ड कर्मचारियों ने भी अपनी पेंशन में संशोधन और दूसरी सुविधाओं को लेकर आवाज उठानी शुरू कर दी है।

इसी कड़ी में फोरम ऑफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन (FCPA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर 8वें वेतन आयोग के सामने 11 प्रमुख मांगें रखी हैं। इन मांगों में पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली, 50 फीसदी महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) को मूल वेतन और पेंशन में मर्ज करना, 20 फीसदी अंतरिम राहत देना और मेडिकल सुविधाओं में सुधार जैसे मुद्दे शामिल हैं।

पेंशनर्स की मांग है कि सरकार रिटायर हो चुके कर्मचारियों को भी नए वेतन आयोग का पूरा लाभ दे, ताकि रिटायरमेंट की तारीख के आधार पर पेंशन में असमानता न रहे। FCPA ने अपने पत्र में पेंशनर्स से जुड़े कई पुराने और नए मुद्दों को उठाया है। संगठन चाहता है कि सरकार पेंशन व्यवस्था में बदलाव करते समय रिटायर्ड कर्मचारियों के हितों को भी प्राथमिकता दे।

इसकी 11 प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं। पेंशनर्स संगठन ने फाइनेंस एक्ट 2025 के जरिए लाए गए वैलिडेशन ऑफ पेंशन रूल्स एक्ट, 2025 को वापस लेने की मांग की है। संगठन का कहना है कि यह कानून सुप्रीम कोर्ट के डीएस नाकारा बनाम भारत सरकार मामले में दिए गए फैसले की भावना को प्रभावित कर सकता है।

इस फैसले में समान परिस्थितियों वाले पेंशनर्स के बीच पेंशन की समानता के सिद्धांत पर जोर दिया गया था। पेंशनर्स की दूसरी बड़ी मांग है कि 8वें वेतन आयोग का लाभ उन कर्मचारियों को भी मिले जो 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर हो चुके हैं। FCPA चाहता है कि आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) में इस बात को स्पष्ट रूप से शामिल किया जाए।

संगठन के मुताबिक, समान पद और समान सेवा अवधि वाले कर्मचारियों की पेंशन केवल रिटायरमेंट की तारीख अलग होने के कारण अलग नहीं होनी चाहिए। पेंशनर्स ने 1 जनवरी 2004 या उसके बाद भर्ती हुए कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) फिर से लागू करने की मांग की है। इसके साथ ही नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) और यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को समाप्त करने का प्रस्ताव भी रखा गया है।

हालांकि, यह संगठन की मांग है और इस पर सरकार की ओर से कोई मंजूरी नहीं दी गई है। BSNL और MTNL में शामिल हुए कर्मचारियों की पेंशन में 1 जनवरी 2017 से पिछली तारीख से संशोधन लागू करने की मांग की गई है। संगठन , इन कर्मचारियों की पेंशन संशोधन का मामला अभी तक लंबित है।

पेंशनर्स संगठन चाहता है कि रिटायर्ड बैंक कर्मचारियों की पेंशन को भी समय-समय पर संशोधित किया जाए। इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की पेंशन संशोधन व्यवस्था जैसा सिस्टम लागू करने का सुझाव दिया गया है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

बिजनेस • अखिल भारतीय

30 नवंबर डेडलाइन: टैक्स प्रूफ जमा करने में देरी पड़ी भारी, तो कट सकती है आपकी सैलरी!

बिजनेस • अखिल भारतीय

RBI का बड़ा कदम: बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹75,006 करोड़, क्या सस्ता होगा लोन?

बिजनेस • अखिल भारतीय

पेट्रोल-डीजल के दाम: 27 नवंबर को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लिस्ट

बिजनेस • अखिल भारतीय

CBDT का नया आदेश: AY 2026-27 के लिए ट्रांसफर प्राइसिंग टॉलरेंस लिमिट तय, जानें क्या हैं नियम

बिजनेस • अखिल भारतीय

जियो का ₹50 वाला नाइट डेटा पैक लॉन्च, डेटा लिमिट में बड़ा बदलाव: क्या अब आपका प्लान है बेस्ट?

बिजनेस • अखिल भारतीय

Netflix Controversy: भारत में पाकिस्तानी कंटेंट Ban, YouTube पर अरबों Views!

बिजनेस • अखिल भारतीय

Mahanadi Coalfields IPO Listing: आज बाजार में होगी एंट्री, क्या ₹136 के ऊपर खुलेगा शेयर?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल