गुरुवार, 05 नवंबर 2026 11:14 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 24°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 6,254 व्यूज

एआई की मदद से बैंकों, कंपनियों पर साइबर हमलों का खतरा बढ़ा, ऑनलाइन फ्रॉड के मामले बढ़े

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 06:51 AM IST
एआई की मदद से बैंकों, कंपनियों पर साइबर हमलों का खतरा बढ़ा, ऑनलाइन फ्रॉड के मामले बढ़े

एआई की मदद से बैंकों, कंपनियों पर साइबर हमलों का खतरा बढ़ा आई4सी ने चेताया- मशीन की गति से लेनदेन कर सकते हैं हैकर एआई एजेंट की मदद से साइबर हमलों को अंजाम दिया जा रहा है । भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) ने बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और फिनटेक कंपनियों को एआई की मदद से साइबर हमला बढ़ने को लेकर आगाह किया है।

साइबर सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, इनकी मदद से हैकर सिस्टम में सेंध लगाकर मशीन की गति से धोखाधड़ी वाले लेनदेन कर सकते हैं। आई4सी की राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण इकाई ने यह भी आगाह किया है कि हमलावर रिकार्ड मिटा देते हैं और अपनी गतिविधियों को छिपाने की कोशिश करते हैं।

इससे जांच प्रक्रिया और जटिल हो जाती है। वित्तीय संस्थानों को जारी परामर्श में आई4सी और भारतीय कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल (सीईआरटी-इन) ने उनसे सीईआरटी-इन के अति गंभीर श्रेणी के परामर्शों में बताए गए उपायों को तत्काल लागू करने को कहा है। यह कदम एजेंसियों की ओर से बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और फिनटेक कंपनियों के खिलाफ साइबर धोखाधड़ी में एआई के इस्तेमाल का चलन देखे जाने के बाद उठाया गया है।

परामर्श में कहा गया है कि इन हमलों का मकसद वित्तीय लाभ हासिल करना है। इन्हें एआई एजेंट की मदद से अंजाम दिया जा रहा है, जिससे सिस्टम में मशीन की गति से सेंध लगाई जा रही है। कुछ मामलों में जरिये करोड़ों रुपये के अनधिकृत लेनदेन सामने आए हैं।

एजेंसी ने धन वितरण प्रणालियों (फंड डिसबर्समेंट सिस्टम) और एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) के जरिये करोड़ों रुपये के अनधिकृत लेनदेन से जुड़े मामलों का उल्लेख किया है, लेकिन चेतावनी में किसी खास मामले का हवाला नहीं दिया है। एजेंसी ने पाया है कि हमलावर वित्तीय संस्थानों के बुनियादी ढांचे तक पहुंच बनाने के लिए ऐसे सॉफ्टवेयर का फायदा उठाते हैं, जिन्हें अपडेट नहीं किया गया है।

वे इंटरनेट से जुड़े ऐसे सर्वरों और आईटी प्रणालियों को भी निशाना बनाते हैं, जिनकी सेटिंग ठीक से नहीं की गई है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

गैलरी खोलने का झंझट खत्म! WhatsApp लाया Recent Media Suggestions फीचर: रिपोर्ट

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

घर या ऑफिस में कौन-सा सिम देगा सुपरफास्ट इंटरनेट? TRAI के नए Network Anubhav से मिनटों में करें चेक

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Jio का नया प्लान: सिर्फ 15 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा, एक्स्ट्रा 200MB भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

8000mAh की बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम वाले कैमरे के साथ आ सकता है Oppo का ये नया फोन

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

नया AC खरीदने पर मिल रहा खास एक्सचेंज ऑफर, पुराने टीवी, फ्रिज और कूलर के बदले मिलेगा पैसा

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

YouTube का नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म! नए 'Tamba' एप की डिटेल आई सामने, Android और iOS पर हो सकता है लॉन्च

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

11,000 mAh बैटरी वाला Redmi का नया 5G फोन, करीब 7 इंच की डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल