आरबीआई ने एटीएम और पीओएस नकद निकासी से जुड़े निर्देशों को एक मास्टर निर्देश में समेट दिया है, जिससे 2008 से 2022 के बीच जारी 17 परिपत्र वापस ले लिए गए हैं। ग्राहकों को अपने बैंक के एटीएम पर हर महीने पांच मुफ्त लेनदेन की सुविधा मिलती है। )।
आरबीआई ने एटीएम नकद निकासी के मास्टर निर्देश जारी किए। बैंकों को मुफ्त लेनदेन और शुल्क की जानकारी देनी होगी। मौजूदा मुफ्त लेनदेन की सीमाएं बरकरार रहेंगी, ग्राहकों को फायदा।
नई दिल्ली, आइएएनएस। आरबीआई ने एटीएम और प्वाइंट आफ सेल (पीओएस) टर्मिनलों के जरिये नकद निकासी से जुड़े निर्देशों को एक मास्टर निर्देश में समेट दिया है। इसके साथ ही 2008 से 2022 के बीच जारी 17 परिपत्र वापस ले लिए गए हैं।
मास्टर निर्देश के मुताबिक, बैंक ग्राहकों को हर महीने इस्तेमाल किए गए मुफ्त एटीएम लेनदेन की संख्या और इसके बाद निकासी पर लगने वाले शुल्क की जानकारी देने की व्यवस्था करेंगे। ग्राहकों को लागू मुफ्त लेनदेन सीमा समझने में मदद के लिए एटीएम पर यह भी स्पष्ट करना होगा कि वह मेट्रो या गैर-मेट्रो क्षेत्र में है।
नया ढांचा तत्काल प्रभाव से लागू है। मुफ्त लेनदेन की मौजूदा सीमाएं बरकरार रहेंगी। बचत खाते के ग्राहकों को अपने बैंक के एटीएम पर हर महीने पांच मुफ्त लेनदेन मिलेंगे।
दूसरे बैंकों के एटीएम पर मेट्रो केंद्रों में तीन और गैर-मेट्रो केंद्रों में पांच मुफ्त लेनदेन की सुविधा होगी। 'हमारे सभी कंप्यूटर सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित', क्लाउड प्लेटफॉर्म में हैकिंग की खबरों को अमेरिकी सेना ने नकारा देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।
Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं