महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप के सह-प्रवर्तक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार कर लिया गया है, और भारत उसे प्रत्यर्पित कराने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। महादेव एप के को प्रोमोटर रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार महादेव एप के सह-प्रवर्तक रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार। भारतीय एजेंसियां उप्पल को भारत प्रत्यर्पित कराने में जुटीं।
एप ने 80,000 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप के सह-प्रवर्तक (को-प्रमोटर) रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार कर लिया गया है और भारत उसे प्रत्यर्पित कराने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है।
यह घटनाक्रम तब सामने आया है, जब सीबीआई की एक टीम एक नवंबर को ओमान से उप्पल के दोस्त और महादेव एप के एक अन्य प्रमोटर, सौरभ चंद्राकर को वापस भारत ले आई। वहां की एक अदालत ने ईडी द्वारा मनी लांड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में उसके भारत प्रत्यर्पण की अनुमति दे दी थी।
दुबई के अधिकारियों ने 46 वर्षीय उप्पल को तब गिरफ्तार किया, जब भारतीय जांच एजेंसियों के अनुरोध पर उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने बताया कि सीबीआइ और ईडी उसे भारत वापस लाने के लिए काम कर रही हैं। इससे पहले 2023 में भी यूएई के अधिकारियों ने उप्पल को हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में एजेंसियों को पता चला कि वह आस्ट्रेलिया में है।
उप्पल और चंद्राकर, दोनों छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर का रहने वाला है। अपना काम शुरू किया था। 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान इसके यूजर्स की संख्या में बढ़ोतरी हुई और यह लगातार बढ़ता गया।
एप ने 2019 से अब तक कथित तौर पर 80,000 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं