आगामी बजट में गरीबी रेखा से बाहर आए 50 करोड़ लोगों को आर्थिक विकास में भागीदार बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। गरीबी रेखा से बाहर निकले 50 करोड़ लोगों पर रहेगा फोकस। (फोटो-AI जेनरेटेड) 50 करोड़ लोगों को आर्थिक विकास में शामिल करने पर फोकस।
रोजगार सृजन, कौशल विकास के लिए नई योजनाएं संभव। विनिर्माण को बढ़ावा देने, परीक्षा सुधार पर भी घोषणाएं। राजीव कुमार, नई दिल्ली।
पिछले 10 सालों में गरीबी रेखा से बाहर निकले देश के 50 करोड़ लोगों को आर्थिक विकास में योगदान के लायक बनाने की दिशा में आगामी बजट में घोषणाएं हो सकती हैं। हाल ही में प्रकाशित विश्व बैंक की रिपोर्ट में 50 करोड़ लोगों के गरीबी रेखा से बाहर की जानकारी दी गई थी। वित्त मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक इन 50 करोड़ लोग को रोजगार देने से लेकर उनके कौशल विकास को लेकर बजट में विशेष प्रविधान किए जा सकते हैं, जिससे ये लोग अपने स्तर पर खपत करने लायक बने।
इससे अर्थव्यवस्था में मांग और रोजगार दोनों का सृजन होगा और आर्थिक विकास की रफ्तार तेजी होगी। सूत्रों के मुताबिक इन लोगों के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार सृजन के लिए नई स्कीम लाई जा सकती है। बजट में लोन देने से लेकर कौशल विकास को लेकर जो भी स्कीम लाई जाएगी, उनमें इन 50 करोड़ की आबादी का खास ख्याल रखा जाएगा।
देश के आर्थिक विकास की गति अभी सात प्रतिशत से ऊपर चल रही है और वर्ष 2047 तक विकसित देश बनने के लिए इस गति को कम नहीं होने देना होगा। चालू वित्त वर्ष 2026-27 में निर्यात जरूर दहाई अंक से बढ़ रहा है, लेकिन देश का आर्थिक विकास मुख्य रूप से घरेलू मांग पर निर्भर है और आगे भी यही रुख जारी रहेगा।
50 करोड़ लोग अगर मांग सृजन के लिए सक्षम बन जाते हैं तो निश्चित रूप से अर्थव्यवस्था के लिए मददगार होगा। पिछले कुछ दिनों से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट विभिन्न सेक्टर व विशेषज्ञों के साथ बजट पूर्व चर्चा कर रही थी जिसका समापन गुरुवार को हो गया। आगामी वित्त वर्ष 2027-28 के लिए फरवरी में बजट में पेश किया जाएगा।
बजट में दूसरा महत्वपूर्ण फोकस मैन्युफैक्चरिंग बढ़ोतरी के लिए होगा। सूत्रों का कहना है कि घरेलू स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग लागत कम करने के लिए आयातित कच्चे माल के शुल्क में भारी कटौती हो सकती है या फिर उन शुल्क को पूरी तरह से समाप्त किया जा सकता है। कई सेक्टर की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम की अवधि अगले साल समाप्त हो रही है, लेकिन उस मद में काफी राशि बची हुई है।
उनके लिए नए सिरे से बजट में प्रविधान किया जा सकता है। बजट पूर्व चर्चा में इस साल पहली बार युवा या जेन जी को शामिल किया गया। गत गुरुवार को वित्त मंत्री ने उनके साथ अलग चर्चा की।
जानकारों का कहना है कि आगामी बजट में परीक्षा पद्धति में सुधार के लिए अलग से घोषणाएं की जा सकती है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक को लेकर कुछ माह पहले युवाओं का बड़ा आंदोलन हुआ था। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं