कल यानी 13 नवंबर को भारत में Denza का डेब्यू होने जा रहा है, जिसे लेकर कार खरीदारों के बीच जबरदस्त उत्साह है। इस मौके पर ऑल-इलेक्ट्रिक MPV Denza D9 को Z9 GT के साथ पेश किया जाएगा। इसकी संभावित कीमत ₹90 लाख से ₹1.
1 करोड़ के बीच होने की उम्मीद है, हालांकि आज 12 नवंबर तक इसकी बुकिंग डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। दूसरी ओर, इसकी राइवल Toyota Vellfire की एक्स-शोरूम कीमत ₹1. 20 से ₹1.
30 करोड़ (मुंबई में ऑन-रोड करीब ₹1. 45 करोड़) है, जिस पर फिलहाल करीब 1. 5 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है।
इन दोनों लग्जरी गाड़ियों के बीच असली मुकाबला रीयर सीट के कम्फर्ट और फीचर्स को लेकर है। Denza D9 में पावर्ड कैप्टन सीट्स दी गई हैं, जो ओटोमन, वेंटिलेशन, हीटिंग और मसाज फीचर्स से लैस हैं। इसके साथ ही आर्मरेस्ट पर टचस्क्रीन, टेम्परेचर-कंट्रोल्ड फ्रिज और बेहद शांत कैबिन इसकी यूएसपी है।
वहीं Toyota Vellfire इसके जवाब में एग्जीक्यूटिव लाउंज सीट्स, ओटोमन, मसाज, पावर सनब्लाइंड्स, डुअल सनरूफ, 15-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और टोयोटा सेफ्टी सेंस जैसे एडवांस्ड ड्राइवर असिस्ट फीचर्स ऑफर करती है। Denza D9 vs Toyota Vellfire: लग्जरी और कम्फर्ट की तुलना फीचर्स / स्पेक्स Denza D9 Toyota Vellfire पॉवरट्रेन प्योर-इलेक्ट्रिक; 103.
36 kWh ब्लेड बैटरी 2. 5-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल चार्जिंग / रीफ्यूलिंग AC 11 kW; DC 166–200 kW तक पेट्रोल रीफ्यूलिंग; हाइब्रिड सेल्फ-चार्जिंग दावेदार एफिशिएंसी 22. 4–25.
6 kWh/100 किमी 19. 28 किमी/लीटर (ARAI) रीयर-सीट फीचर्स ओटोमन, वентिलेशन, मसाज, आर्मरेस्ट स्क्रीन, फ्रिज एग्जीक्यूटिव लाउंज सीट्स, ओटोमन, मसाज, रीयर एंटरटेनमेंट ADAS / सेफ्टी L2 सूइट: ACC, AEB, LKA टोयोटा सेफ्टी सेंस: ACC, AEB, LTA वारंटी हाइलाइट्स BYD इंडिया पैटर्न: बैटरी 8 साल/1,60,000 किमी हाइब्रिड बैटरी 8 साल/1,60,000 किमी डाइमेंशंस 5250×1960×1900 मिमी 5005×1850×1950 मिमी व्हीलबेस 3110 मिमी 3000 मिमी Denza D9 vs Toyota Vellfire: पॉवरट्रेन, चार्जिंग, रनिंग कॉस्ट और सेफ्टी पावर की बात करें तो Denza D9 में 103.
36 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है। यह 11 kW AC और 166–200 kW तक के DC फास्ट चार्जर को सपोर्ट करता है, जिससे महज 33-35 मिनट में यह 10 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। इसका एनर्जी कंजप्शन 22.
4–25. 6 kWh/100 किमी है। वहीं Vellfire 19.
28 किमी/लीटर के माइलेज का दावा करती है और इसमें एडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल व लेन ट्रेसिंग जैसे ADAS फीचर्स मिलते हैं। बता दें कि भारत में टाटा पावर के 1,000 से भी ज्यादा DC फास्ट चार्जिंग पॉइंट्स का नेटवर्क मौजूद है। अगर आप ड्राइवर के साथ चलने के हिसाब से रनिंग कॉस्ट का गणित देखें, तो D9 को घर पर चार्ज करने पर खर्च करीब ₹1.
8 से ₹2. 1 प्रति किलोमीटर आता है, जबकि मेट्रो शहरों में DC फास्ट चार्जिंग का खर्च ₹4 से ₹5 प्रति किलोमीटर पड़ता है। दूसरी तरफ, दिल्ली या मुंबई जैसे शहरों में 12 किमी/लीटर का माइलेज देने वाली Vellfire का खर्च औसतन ₹8.
5 से ₹9. 3 प्रति किलोमीटर आता है (ARAI आंकड़ों के हिसाब से यह ~₹5. 8/किमी है)।
भारत में दोनों ही गाड़ियों की हाई-वोल्टेज और हाइब्रिड बैटरी पर 8 साल या 1,60,000 किमी की वारंटी मिलती है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं