सोमवार, 23 नवंबर 2026 12:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 6,391 व्यूज

Samsung के 50MP कैमरा वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 6.7 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले और Exynos प्रोसेसर

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 09:10 AM IST
Samsung के 50MP कैमरा वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 6.7 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले और Exynos प्रोसेसर

सैमसंग गैलेक्सी A56 स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है, जहां ग्राहक सीधे ₹16,200 से अधिक की बचत कर सकते हैं। यह फोन 50MP कैमरे, 6. 7 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले और Exynos प्रोसेसर जैसे शानदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है।

Samsung के 50MP कैमरा वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 6. 7 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले और Exynos प्रोसेसर जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों ग्लोबल मार्केट में मेमोरी चिप की कमी की वजह से स्मार्टफोन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।

इसका असर नए स्मार्टफोन के साथ-साथ पुराने मॉडल्स की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। हालांकि इस बीच Samsung Galaxy A56 खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। ये स्मार्टफोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर भारी डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है।

फोन की कीमत में सीधे 16 हजार रुपये से ज्यादा की कटौती देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं बैंक ऑफर्स के साथ तो फोन की कीमत और भी कम हो जाती है। ऐसे में अगर आप इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले डील के बारे में जान लें डिस्काउंट ऑफर की बात करें तो Samsung Galaxy A56 की कीमत Flipkart पर 33,799 रुपये है।

जबकि इसकी लिस्टेड MRP 49,999 रुपये बताई गई है। इस हिसाब से ग्राहकों को फोन पर सीधे 16,200 रुपये तक की छूट मिल रही है, यानी करीब 32 फीसदी डिस्काउंट मिल रहा है। इतना ही नहीं Flipkart Axis Bank और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर 1,690 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है।

इस ऑफर को ऐड करने के बाद फोन की प्रभावी कीमत सिर्फ 32,109 रुपये रह जाती है। जबकि पुराने स्मार्टफोन के बदले 29,650 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू पुराने फोन के मॉडल, कंडीशन पर डिपेंड करेगी।

फोन को आप 3 महीने की EMI ऑप्शन पर भी ले सकते हैं। इसमें 11,587 रुपये की तीन किस्तें देनी होंगी, यानी कुल भुगतान 34,761 रुपये करना होगा। इसके अलावा खरीदारी पर Samsung Galaxy Watch8 के लिए 1,000 रुपये का कूपन भी मिल रहा है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Samsung Galaxy A56 में 6. 7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और Corning Gorilla Glass Victus+ भी मिल रहा है।

डिवाइस में IP67 रेटिंग मिल रही है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा देती है। परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में Exynos 1580 प्रोसेसर है। साथ ही फोन में 8GB और 12GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज के ऑप्शन भी मिल रहे हैं।

स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। फोटोग्राफी के लिए डिवाइस के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल रहा है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5MP का मैक्रो कैमरा मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

6500mAh बैटरी वाला Vivo का सस्ता 5G स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7000 mAh बैटरी वाला Motorola का नया 5G फोन कल होगा लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत: एक सेल्फी से बनेगा लाइफ सर्टिफिकेट, जानिए नियम

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

OnePlus के 8000 mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 120Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत: एक सेल्फी से बनेगा लाइफ सर्टिफिकेट, यहां जानें पूरा नियम

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

10,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 165Hz AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Vivo का नया फोल्डेबल 5G स्मार्टफोन जल्द आएगा, बेहतर परफॉर्मेंस और बुक-स्टाइल स्लिम डिजाइन भी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल