बुधवार, 04 नवंबर 2026 11:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 6,371 व्यूज

एक सीन के चलते Guru Dutt को डिलीट करना पड़ा था गाना, बाद में Dharmendra पर बना वही गीत; 60 सालों से है अमर

DARSH NEWS डेस्क • 04 Nov 2026, 05:02 PM IST
एक सीन के चलते Guru Dutt को डिलीट करना पड़ा था गाना, बाद में Dharmendra पर बना वही गीत; 60 सालों से है अमर

गुरु दत्त की फिल्म का गाना धर्मेंद्र के लिए हुआ था इस्तेमाल। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गुरु दत्त की फिल्म साहिब बीबी और गुलाम (Sahib Bibi Aur Ghulam) के सभी गानों का संगीत हेमंत कुमार ने बनाया था।

उन्होंने फिल्म के क्लाइमैक्स के लिए एक गाना बनाया था जो फिल्म में एक बड़ा ट्विस्ट लेकर आता है। मगर इस गाने पर इतना बवाल हुआ कि उसे डिलीट करना पड़ा। गुरु दत्त को मजबूरन जिस गाने को फिल्म से हटाना पड़ा, वही गाना बाद में धर्मेंद्र के लिए रिकॉर्ड हुआ और वह बॉलीवुड का चार्टबस्टर सॉन्ग की लिस्ट में शुमार हो गया।

धर्मेंद्र पर फिल्माया जाने वाला यह गीत 'या दिल की सुनो दुनियावालो' (Ya Dil Ki Suno Duniyawalo) है। यह गीत वास्तव में गुरु दत्त की फिल्म 'साहिब बीबी और गुलाम' के लिए बना था। 'या दिल की सुनो दुनियावालो' गीत, 'साहिब बीबी और गुलाम' में 'साहिल की तरफ' (Sahil Ki Taraf) के रूप में इस्तेमाल हुआ था।

इस गाने का संगीत हेमंत कुमार (Hemant Kumar) ने तैयार किया था और लिरिक्स शकील बदायूंनी ने लिखे थे। गाने पर कोई विवाद नहीं हुआ, लेकिन इसके फिल्मांकन से लोग नाराज हो गए। दरअसल, फिल्म के क्लाइमैक्स में दिखाए गए इस गीत में एक सीन था, जिसमें 'छोटी बहू' का किरदार निभाने वालीं मीना कुमारी (Meena Kumari), 'भूतनाथ' गुरु दत्त की गोद में सिर रखकर आराम करती हुई नजर आ रही हैं।

इस सीन की दर्शकों ने खूब आलोचना की। बवाल मचने के बाद गुरु दत्त को फिल्म से गाना हटाना पड़ा। इस तरह हेमंत का ये गीत फिल्म से डिलीट हो गया।

चार साल बाद 1966 में धर्मेंद्र और शर्मिला टैगोर की फिल्म अनुपमा में हेमंत कुमार ने 'या दिल की सुनो दुनियावालो' टाइटल से उसी गीत को शामिल किया। उन्होंने धर्मेंद्र के लिए गीत गाया और यह अमर हो गया। 60 साल बाद भी धर्मेंद्र के इस गीत को लोग सुनते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Pyre: जीते जी बना ली अपनी 'चिता', दिल चीरती है 'बुजुर्ग कपल' की कहानी; 12 अवॉर्ड जीतकर दुनियाभर में बजाया डंका

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'स्त्री 2' की सफलता के बाद Shraddha Kapoor ने इस वजह से ठुकराईं फिल्में, कहा- बहुत पैसे भी ऑफर हुए लेकिन।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana देखकर रो पड़े बादशाह, फिल्म के इस सीन ने खड़े कर दिए रोंगटे; बोले- उस पल का इंतजार करें जब।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Vishal Mishra की आवाज में छा गया 'सीता मइया चलली छठ करे' गाना, Chhath Puja से पहले YouTube पर भक्ति गीत की धूम

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'Ladaku' बनकर पर्दे पर आग लगाने आ रहे हैं Kartik Aaryan, कबीर खान के साथ बॉक्स ऑफिस पर होगा एक और धमाका

मनोरंजन • अखिल भारतीय

तेलंगाना में ससुराल वालों ने काट दिया बहू का सिर, 1.5 एकड़ जमीन के लिए खौफनाक हत्या

मनोरंजन • Udaipur

राजस्थान: उदयपुर में NH-48 पर हादसा, फायर ब्रिगेड-ट्रेलर की टक्कर में 4 लोगों की मौत

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल