मंगलवार, 10 नवंबर 2026 02:33 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 27°C
बिजनेस अखिल भारतीय 14,885 व्यूज

EPFO Pension Hike: ₹1,000 से ₹3,000 हो सकती है न्यूनतम पेंशन, 81.48 लाख पेंशनर्स को राहत की उम्मीद!

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 01:29 PM IST
EPFO Pension Hike: ₹1,000 से ₹3,000 हो सकती है न्यूनतम पेंशन, 81.48 लाख पेंशनर्स को राहत की उम्मीद!

EPFO Pension Hike: प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले और रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की पेंशन पर निर्भर लाखों लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है। EPFO के तहत Employees' Pension Scheme (EPS) की न्यूनतम मासिक पेंशन को मौजूदा 1,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये करने पर विचार किया जा सकता है।

अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो देश के करीब 81. 48 लाख पेंशनर्स को इसका फायदा मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, EPFO के Central Board of Trustees (CBT) की 240वीं बैठक 19 नवंबर 2026 को गुजरात के गिर में होने वाली है।

इस बैठक में न्यूनतम पेंशन बढ़ाने के प्रस्ताव पर चर्चा होने की संभावना है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है। फिलहाल EPS के तहत न्यूनतम मासिक पेंशन 1,000 रुपये है।

इसमें आखिरी बार सितंबर 2014 में बढ़ोतरी की गई थी। उस समय न्यूनतम पेंशन को 250 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये किया गया था। इसके बाद से करीब 12 साल बीत चुके हैं, लेकिन न्यूनतम पेंशन की रकम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इस दौरान महंगाई और रोजमर्रा के खर्च में बढ़ोतरी के चलते पेंशनर्स लंबे समय से न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। ट्रेड यूनियंस और पेंशनर्स संगठन भी इस मुद्दे को लगातार उठाते रहे हैं। ऐसे में 19 नवंबर को होने वाली CBT बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।

EPS को समझने के लिए यह जानना जरूरी है कि कर्मचारी और कंपनी का PF योगदान किस तरह बांटा जाता है। आमतौर पर कर्मचारी की बेसिक सैलरी और DA का 12 फीसदी हिस्सा EPF में जमा होता है। कंपनी भी इतनी ही रकम का योगदान करती है।

हालांकि, कंपनी का पूरा 12 फीसदी योगदान कर्मचारी के EPF खाते में नहीं जाता। नियोक्ता के योगदान में से 8. 33 फीसदी हिस्सा Employees' Pension Scheme यानी EPS में जमा किया जाता है, जबकि बाकी 3.

67 फीसदी हिस्सा EPF खाते में जाता है। EPS में कर्मचारी की सैलरी से सीधे कोई अलग योगदान नहीं लिया जाता। इसमें कंपनी के योगदान का एक हिस्सा पेंशन फंड में जमा होता है।

EPS के तहत मिलने वाली पेंशन की गणना एक तय फॉर्मूले से होती है। मासिक पेंशन = पेंशनेबल सैलरी × पेंशनेबल सर्विस ÷ 70 यहां पेंशनेबल सैलरी का मतलब नौकरी के आखिरी 60 महीनों की औसत पेंशन योग्य सैलरी से है। वहीं, पेंशनेबल सर्विस उस अवधि को कहते हैं, जिसके दौरान कर्मचारी ने EPS में योगदान किया है।

उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी की पेंशनेबल सैलरी 15,000 रुपये है और उसकी पेंशनेबल सर्विस 10 साल है, तो फॉर्मूले के मुताबिक उसकी मासिक पेंशन करीब 2,142 रुपये होगी। EPS के तहत सामान्य रूप से मासिक पेंशन के लिए कम से कम 10 साल की पेंशन योग्य सर्विस जरूरी होती है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

बिजनेस • अखिल भारतीय

HUL Price Hike: Surf Excel, Rin और वWheel हुए महंगे, Moti Gulab साबुन के दाम भी 11% तक बढ़े

बिजनेस • अखिल भारतीय

रिलायंस जियो का ₹10,000 वाला नया प्लान: 3 साल तक रिचार्ज की टेंशन खत्म, जानें क्या-क्या मिलेगा?

बिजनेस • अखिल भारतीय

दिवाली की छुट्टी पर भी भरें इनकम टैक्स: पेमेंट डेट और चालान का पूरा गणित समझें

बिजनेस • अखिल भारतीय

FD Rates: बैंकों ने बदली ब्याज दरें, आज ही उठाएं फायदा और जानें निवेश की स्मार्ट ट्रिक

बिजनेस • अखिल भारतीय

Stock Market Update: Nifty 28,000 का लक्ष्य! HSBC, Citi और Jefferies क्यों हुए Bullish?

बिजनेस • अखिल भारतीय

पेट्रोल-डीजल के दाम: 10 नवंबर को क्या आपके शहर में राहत मिली? चेक करें लेटेस्ट रेट

बिजनेस • अखिल भारतीय

10 नवंबर को सोने के भाव में स्थिरता: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल