गुरुवार, 05 नवंबर 2026 11:51 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 10,571 व्यूज

कोविड काल में सेवा का फ्रांस ने माना लोहा, भारत के दिग्गज हार्ट सर्जन डॉ. देवी शेट्टी को ‘नाइट' से किया सम्मानित

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 10:29 PM IST
कोविड काल में सेवा का फ्रांस ने माना लोहा, भारत के दिग्गज हार्ट सर्जन डॉ. देवी शेट्टी को ‘नाइट' से किया सम्मानित

फ्रांसीसी समुदाय की मदद के लिए डॉ. देवी शेट्टी को फ्रांस का सम्मान जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। भारत के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ और नारायण हेल्थ के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ.

देवी शेट्टी को फ्रांस सरकार ने प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा है। बेंगलुरु स्थित फ्रांस के महावाणिज्य दूतावास ने गुरुवार को उन्हें 'शेवेलियर डे लॉर्ड्रे नेशनल डु मेरिट' यानी नाइट ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ मेरिट से सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान कोरोना महामारी के दौरान बेंगलुरु में रह रहे फ्रांसीसी समुदाय की मदद करने के लिए दिया गया है।

नारायण हेल्थ की ओर से जारी बयान , डॉ. शेट्टी को उनकी उदारता, तत्परता और कोविड-19 महामारी के दौरान फ्रांसीसी समुदाय को सहयोग देने की प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया है। महामारी के दौरान जब पूरी दुनिया अभूतपूर्व संकट से जूझ रही थी, तब डॉ.

शेट्टी और नारायण हेल्थ ने फ्रांस के महावाणिज्य दूतावास और वहां के नागरिकों की मदद के लिए अपने अस्पतालों के दरवाजे खोल दिए थे। नारायण हेल्थ ने बताया कि डॉ. शेट्टी और उनकी टीम ने फ्रांसीसी समुदाय के लिए टीकाकरण की व्यवस्था करने के साथ-साथ जरूरी लॉजिस्टिक सहायता भी उपलब्ध कराई थी।

उनके इस प्रयास ने मुश्किल समय में सहयोग और एकजुटता की मिसाल पेश की। इस अवसर पर बेंगलुरु में फ्रांस के महावाणिज्य दूत मार्क लैमी ने कहा कि डॉ. देवी शेट्टी को सम्मानित करते हुए उन्हें बेहद खुशी हो रही है।

महामारी के दौरान फ्रांसीसी समुदाय के लिए उनका सहयोग और उदारता सराहनीय रही। उनके कार्यों में एकजुटता की भावना और भारत-फ्रांस की स्थायी मित्रता की झलक दिखाई देती है। नारायण हेल्थ के बयान के मुताबिक, फ्रांस के राष्ट्रपति चार्ल्स डी गॉल ने 3 दिसंबर 1963 को नेशनल ऑर्डर ऑफ मेरिट की स्थापना की थी।

यह फ्रांस के दो राष्ट्रीय सम्मानों में से एक है और देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'लीजन ऑफ ऑनर' के बाद दूसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय सम्मान माना जाता है। यह सम्मान नागरिक और सैन्य क्षेत्रों में असाधारण सेवाओं और उल्लेखनीय योगदान के लिए फ्रांसीसी नागरिकों के साथ विदेशी नागरिकों को भी दिया जाता है।

इसमें पांच श्रेणियां हैं- नाइट, ऑफिसर, कमांडर, ग्रैंड ऑफिसर और ग्रैंड क्रॉस। सम्मान मिलने पर डॉ. देवी शेट्टी ने कहा कि फ्रांस सरकार से यह पहचान मिलना उनके लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान फ्रांसीसी समुदाय की मदद करके उन्हें खुशी हुई थी। वह सभी के लिए मुश्किल समय था और उस दौरान एक-दूसरे के साथ खड़े होना और मदद करना सबसे ज्यादा जरूरी था। उन्होंने इस काम को संभव बनाने वाली नारायण हेल्थ की पूरी टीम का भी आभार जताया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अब नहीं बढ़ेंगे दूध के दाम? 'जी-रामजी' योजना के तहत बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाएगी सरकार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'छात्रों की बात करने वाले राहुल केरलम के युवाओं पर चुप क्यों?', PSC धांधली को लेकर भाजपा ने साधा निशाना

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तिरुपति लड्डू मामले की आंध्र प्रदेश से बाहर नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'घर खरीदारों को मिलेगी कन्वेयंस डीड', सुप्रीम कोर्ट का पार्श्वनाथ डेवलपर्स को बड़ा निर्देश

खेल समाचार • Prayagraj

'लंबी कानूनी लड़ाई से खत्म नहीं होता मकान मालिक का हक', 40 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने किरायेदार को मकान खाली करने का दिया आदेश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'यह कोई विशेष मामला क्यों है?' केरल हाई कोर्ट ने मर्सिडीज कार हादसे के आरोपी जज को दी अग्रिम जमानत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

17 सेकंड में विरोधी को धूल चटाने वाला भारतीय फाइटर कर रहा है वापसी, कब और कहां देखें उनकी फाइट?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल