रविवार, 29 नवंबर 2026 08:13 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
बिजनेस अखिल भारतीय 12,296 व्यूज

भारत-EU के बीच 16 दिसंबर को आएगी FTA पर गुड न्यूज, यूरोप के 27 देशों का बाजार खुलने से निर्यात को मिलेगी नई उड़ान

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 07:56 PM IST
भारत-EU के बीच 16 दिसंबर को आएगी FTA पर गुड न्यूज, यूरोप के 27 देशों का बाजार खुलने से निर्यात को मिलेगी नई उड़ान

भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच 16 दिसंबर को मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना है, जिससे भारतीय वस्तुओं के लिए 27 यूरोपीय देशों का बाजार खुलेगा। भारत-ईयू एफटीए पर 16 दिसंबर को हस्ताक्षर, खुलेगा यूरोपीय बाजार। कनाडा के साथ व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर बातचीत में प्रगति।

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल कनाडा दौरे पर, एफटीए समीक्षा करेंगे। आगामी 16 दिसंबर को भारत और यूरोपीय यूनियन (ईयू) के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने की पूरी संभावना है। इसके साथ ही भारत के लिए यूरोप के 27 देशों का बाजार खुल जाएगा, जहां भारतीय वस्तुएं बिना शुल्क या कम शुल्क पर बेची जा सकेंगी।

ईयू के बाद अगले साल कनाडा और अमेरिका के साथ भी व्यापार समझौते की पूरी उम्मीद है। वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले चार सालों में विभिन्न विकसित देशों के साथ व्यापार समझौते से 70 लाख करोड़ डालर के बाजार में भारतीय वस्तुओं को शुल्क में छूट मिल रही है या फिर पूरी तरह से शुल्क मुक्त हो चुका है।

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल के मुताबिक जल्द ही 85 लाख करोड़ डालर के बाजार में भारतीय वस्तुएं शुल्क मुक्त या कम शुल्क की दर पर निर्यात की जा सकेंगी। अमेरिका के बाद भारत सबसे अधिक यूरोपीय यूनियन को निर्यात करता है और इस व्यापार समझौते से आने वाले समय में ईयू में अमेरिका से अधिक निर्यात होने की संभावना है।

भारत अमेरिका को सालाना 88 अरब डालर तो ईयू को 72 अरब डालर का निर्यात करता है। हालांकि ईयू में लागू होने वाले कार्बन बार्डर मैकेनिज्म (सीबीएम), ग्रीन क्लेम रूल, जबरन श्रम नियम का अनुपालन करने से निर्यात की प्रतिस्पर्धा क्षमता प्रभावित हो सकती है। जानकारों का कहना है कि अगले साल मार्च तक यूरोपीय यूनियन के साथ होने वाले व्यापार समझौते पर अमल होने की उम्मीद है और इससे पहले भारत को सीबीएम, जबरन श्रम नियम जैसे मुद्दों को ईयू के साथ निपटाना होगा।

सूत्रों का कहना है कि सीबीएम का नियम ईयू सभी देशों के लिए लागू कर रहा है। वाणिज्य मंत्रालय का कहना है कि दुनिया के सभी विकसित देशों के साथ व्यापार समझौते का फायदा उठाने के लिए विभाग विभिन्न राज्यो की सरकार के साथ मिलकर वहां के निर्यातकों को निर्यात बढ़ाने के लिए तैयार कराने की दिशा में कार्यक्रम कर रहा है।

हाल ही में राजस्थान व उत्तराखंड सरकार के साथ मिलकर इस प्रकार के कार्यक्रम किए गए हैं और इसी प्रकार अन्य राज्यों में किए जाएंगे। राजस्थान में जेम्स व ज्वैलरी सेक्टर के निर्यातकों को व्यापार समझौते से जुड़े बाजार की खासियत बताई गई ताकि वे उनके मुताबिक अपने उत्पाद को तैयार कर सके।

कनाडा के साथ प्रस्तावित एफटीए पर बातचीत की प्रगति की समीक्षा के लिए वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल इस सप्ताह वहां का दौरा कर सकते हैं। यह दौरा महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों देश दिसंबर तक बातचीत पूरी करने की योजना बना रहे हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

बिजनेस • अखिल भारतीय

सोने में निवेश का सही विकल्प: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड—आपके लिए क्या है बेस्ट?

बिजनेस • अखिल भारतीय

इंडिया पोस्ट का ₹2,632 करोड़ का कायाकल्प: अब डाकघर में बदलेंगी सुविधाएं, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

बिजनेस • अखिल भारतीय

साइबर मंडे सेल: बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट का फायदा उठाने का स्मार्ट तरीका

बिजनेस • अखिल भारतीय

1 दिसंबर से बदल रहे हैं अकाउंट एग्रीगेटर के नियम, कहीं आपका डेटा तो नहीं है खतरे में?

बिजनेस • अखिल भारतीय

RBI MPC बैठक: EMI घटाने और FD पर ज्यादा रिटर्न पाने का मास्टर प्लान, अभी चेक करें ये लिस्ट

बिजनेस • अखिल भारतीय

Q2 GDP डेटा: कल जारी होंगे आंकड़े, क्या बाजार में आएगी तेजी? RBI की बैठक पर भी नजर

बिजनेस • Mumbai

पेट्रोल-डीजल के दाम: 29 नवंबर को क्या आपके शहर में बदले रेट? चेक करें ताजा लिस्ट

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल