दुनिया के सबसे चर्चित वीडियो गेम ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 (जीटीए 6) ने रिलीज के पहले दिन 3. 79 अरब डॉलर की रिकॉर्ड कमाई कर इतिहास रच दिया है। GTA 6 ने पहले दिन की 3.
79 अरब डॉलर की रिकॉर्ड कमाई (फोटो-Rockstar Games) जीटीए 6 ने पहले दिन 3. 79 अरब डॉलर की रिकॉर्ड कमाई की। मेटाक्रिटिक पर गेम को 99 का शानदार स्कोर प्राप्त हुआ।
कमाई के मामले में कई हॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ा। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के सबसे चर्चित वीडियो गेम ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 (जीटीए 6) ने रिलीज होते ही इतिहास रच दिया है।
रॉकस्टार गेम्स के इस बहुप्रतीक्षित गेम ने पहले ही दिन 3. 79 अरब डॉलर की कमाई की है। कंपनी ने इसे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के इतिहास की सबसे बड़ी लॉन्चिंग बताया है।
जीटीए 6 की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज से पहले ही इसकी 3. 25 करोड़ यूनिट बिक चुकी थीं। वहीं, गेम को रिव्यू प्लेटफार्म मेटाक्रिटिक पर 99 का शानदार स्कोर मिला है।
आलोचकों ने भी इसकी जमकर तारीफ की है। रॉकस्टार गेम्स के संस्थापक और अध्यक्ष सैम हाउसर ने कहा कि दुनियाभर के खिलाड़ियों से मिले प्यार और उत्साह से कंपनी बेहद अभिभूत है। ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 प्लेस्टेशन स्टोर, माइक्रोसॉफ्ट स्टोर, रॉकस्टार गेम्स स्टोर और दुनियाभर के खुदरा विक्रेताओं तथा डिजिटल स्टोर पर उपलब्ध है।
इस बार गेम की कहानी खिलाड़ियों को अमेरिका के काल्पनिक वाइस सिटी की रोमांचक दुनिया में ले जाती है। कहानी के मुख्य किरदार जेसन और लूसिया हैं। भारत में भी जीटीए 6 का जबरदस्त क्रेज है।
प्लेस्टेशन स्टोर और माइक्रोसाफ्ट स्टोर पर इसके स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत 5,999 रुपये, जबकि अल्टीमेट एडिशन की कीमत 7,499 रुपये रखी गई है। एएनआइ इस गेम के पहले दिन के प्रदर्शन ने कई बड़ी हालीवुड फिल्मों की बॉक्स-आफिस कमाई को पीछे छोड़ दिया है। इसकी पहले दिन की कमाई, अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म एवेंजर्स: एंडगेम की 2.
9 अरब अमेरिकी डॉलर की वैश्विक कमाई से भी अधिक रही है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं