देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक खरीदना अब थोड़ा महंगा हो गया है। 20 से 22 नवंबर के बीच Hero ने अपनी Splendor Plus की कीमतों में वेरिएंट के हिसाब से ₹3,086 तक का इजाफा कर दिया है। सबसे ज्यादा दाम स्पेशल एडिशन के बढ़े हैं, जबकि रेगुलर वेरिएंट्स करीब ₹1,100 तक महंगे हुए हैं।
बाइक में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, XTEC और Flex वेरिएंट्स में कुछ नए कलर्स और अपडेटेड बैजिंग जरूर देखने को मिल रही है। सोमवार, 23 नवंबर से देश के चारों महानगरों में नई ऑन-रोड कीमतें लागू हो चुकी हैं।
दिल्ली में अब बेस मॉडल का ऑन-रोड प्राइस करीब ₹93,372, मुंबई में ₹95,594, बेंगलुरु में ₹98,297 और चेन्नई में ₹95,330 पहुंच गया है। दिल्ली में XTEC डिस्क वेरिएंट ₹99,731 की कीमत के साथ अभी भी ₹1 लाख के बजट में सिमटा हुआ है, लेकिन मुंबई में यह ₹1 लाख के आंकड़े को पार कर गया है।
Hero Splendor Plus price hike: जानें क्या-क्या बदला कीमतों में संशोधन के बाद अब स्प्लेंडर प्लस की एक्स-शोरूम रेंज लगभग ₹78,921 से शुरू होती है। इसमें XTEC ड्रम वेरिएंट ₹82,418, डिस्क वेरिएंट ₹85,461 और इथेनॉल से चलने वाला Flex वेरिएंट ₹84,042 की कीमत में उपलब्ध है।
स्पेशल एडिशन में ₹3,086 की बड़ी बढ़ोतरी नए शेड्स और कलर ऑप्शंस की वजह से हुई है, बाइक के हार्डवेयर में कोई बदलाव नहीं है। वहीं वैल्यू-फॉर-मनी के लिहाज से XTEC ड्रम वेरिएंट अब भी ग्राहकों के लिए सबसे बढ़िया विकल्प बना हुआ है, जहां डिस्क ब्रेक चुनने की आजादी मिलती है।
यहां दिए गए EMI कैलकुलेशन को 18 फीसदी की वार्षिक रिड्यूसिंग ब्याज दर (बैंकों और NBFCs की मौजूदा दरों) के आधार पर समझा जा सकता है। इसमें फाइनेंस राशि पर 2 से 5 फीसदी तक की सामान्य प्रोसेसिंग फीस अलग से जुड़ती है। दिल्ली में ₹93,372 की बेस ऑन-रोड कीमत के हिसाब से ₹5,000, ₹10,000 और ₹20,000 डाउन पेमेंट पर 24 और 36 महीनों की EMI कुछ इस तरह बनेगी अक्सर डीलर्स ऑन-रोड प्राइस ब्रेकअप में बेसिक एक्सेसरीज किट जोड़ देते हैं, इसलिए अगर आपको यह नहीं चाहिए तो शोरूम पर पहले ही मना कर दें।
इसके अलावा, जब तक आप खुद इंश्योरेंस प्लान न चुनें, एड-ऑन्स भी बाय डिफॉल्ट जोड़ दिए जाते हैं। नवंबर की शुरुआत में कुछ ऑफर्स चल रहे थे, लेकिन अब वीकेंड और मंथ-एंड स्कीम्स अलग-अलग शोरूम के हिसाब से बदल सकती हैं। बाइक खरीदने से पहले मनपसंद कलर की उपलब्धता और डिलीवरी टाइम की जानकारी के लिए नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर लें, ताकि ऑफर्स बदलने से पहले कीमत लॉक की जा सके।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं