शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 03:47 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 11,793 व्यूज

डेवलपर्स और क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP का पावरफुल AI लैपटॉप, इतनी है कीमत

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 09:00 AM IST
डेवलपर्स और क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP का पावरफुल AI लैपटॉप, इतनी है कीमत

HP ने भारत में डेवलपर्स और क्रिएटर्स के लिए अपना बेहद पावरफुल AI लैपटॉप HP OmniBook Ultra 16 (2026) लॉन्च कर दिया है। HP ने भारत में लॉन्च किया OmniBook Ultra 16 (2026) लैपटॉप। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

HP ने भारत में OmniBook Ultra 16 (2026) लॉन्च कर दिया है। जून में पहली बार OmniBook X 14 के साथ ग्लोबली अनवील किया गया ये लैपटॉप NVIDIA के RTX Spark सुपरचिप से लैस है और इसे खास तौर पर डेवलपर्स और क्रिएटर्स के लिए तैयार किया गया है। इसमें 20-कोर CPU के साथ 6,144-कोर Blackwell RTX GPU का कॉम्बिनेशन है, ये 128GB तक की यूनिफाइड मेमोरी को सपोर्ट करता है और 1 पेटाफ्लॉप तक की FP4 AI परफॉर्मेंस ऑफर करता है।

इसके अलावा इसमें 16-इंच का 3K OLED टचस्क्रीन, क्वाड स्पीकर्स और 99Wh की बैटरी भी दी गई है। भारत में HP OmniBook Ultra 16 के 64GB RAM और 1TB SSD वेरिएंट की शुरुआती कीमत 5,49,999 रुपये रखी गई है। ये HP Online Store के जरिए Eclipse Grey कलर में अवेलेबल है और इसकी शिपिंग 1 दिसंबर से शुरू होने वाली है।

चुनिंदा SBI क्रेडिट कार्ड्स से पेमेंट करने पर खरीदार 40,000 रुपये का कैशबैक भी पा सकते हैं। HP 1TB स्टोरेज के साथ इसका एक 128GB RAM वेरिएंट 6,99,999 रुपये में बेच रहा है। HP OmniBook Ultra 16 Windows 11 Home Single Language पर चलता है और इसमें 120Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला 16-इंच का 3K (2,880 x 1,800 पिक्सल) OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है।

ये डिस्प्ले 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर कवरेज, 500 निट्स तक की SDR ब्राइटनेस और HDR मोड में 1,100 निट्स तक की ब्राइटनेस ऑफर करता है। ये लो ब्लू लाइट को भी सपोर्ट करता है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन दी गई है। ये लैपटॉप NVIDIA RTX Spark N1X प्रोसेसर से पावर्ड है, जिसमें 20-कोर CPU और 6,144-कोर इंटीग्रेटेड NVIDIA Blackwell RTX GPU शामिल है।

इसमें 64GB LPDDR5x RAM और 1TB PCIe Gen 5 NVMe SSD स्टोरेज मिलती है। HP का दावा है कि ये सिस्टम 1 पेटाफ्लॉप तक की FP4 AI परफॉर्मेंस डिलीवर करता है और लोकल AI वर्कलोड्स को सपोर्ट करता है, जिसमें बड़े मॉडल्स और इंटेलिजेंट एजेंट्स चलाना शामिल है। वीडियो कॉल्स के लिए, HP OmniBook Ultra 16 में HDR ऑटो स्विच और टेम्पोरल नॉइज रिडक्शन के साथ 5-मेगापिक्सल का IR कैमरा दिया गया है।

इसमें HP Audio Boost, Poly Studio और DTS Virtual:X सपोर्ट के साथ क्वाड स्पीकर्स भी मिलते हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में Wi-Fi 7, Bluetooth 6. 0, दो USB Type-C पोर्ट्स, दो USB Type-A पोर्ट्स, HDMI 2.

1, एक हेडफोन और माइक्रोफोन कॉम्बो जैक और एक microSD कार्ड रीडर शामिल हैं। लैपटॉप में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और IR थर्मल सेंसर भी दिया गया है। HP OmniBook Ultra 16 में 99Wh की बैटरी पैक की गई है और कंपनी के मुताबिक ये फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे 30 मिनट में करीब 50 प्रतिशत चार्ज हो जाती है।

इसके साथ बॉक्स में 140W का USB Type-C GaN चार्जर मिलता है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

OnePlus भारत में लॉन्च करेगा सस्ता स्मार्टफोन, फ्लैट पैनल और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से होगा लैस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Redmi K100 सीरीज का अपकमिंग फ्लैगशिप फोन, Snapdragon 8 Elite Gen 6 और ट्रिपल 50MP कैमरा से होगा लैस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

विदेश यात्रा के दौरान इंटरनेट की सुविधा को आसान बनाएगा WhatsApp! जल्द मिल सकता है नया Travel eSIM फीचर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

झाड़ू-पोछा करने के साथ खुद अपने मॉप को धोकर सुखाएगा भी ये रोबोट! Haier ने भारत में लॉन्च किया नया वैक्यूम क्लीनर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

गूगल की पारदर्शिता रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: भारत में 65 हजार से ज्यादा कंटेंट आइटम हटाने की मांग

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

HiTech Awards 2026: टेक और ऑटो इंडस्ट्री के दिग्गज रहेंगे मौजूद, विजेता होंगे सम्मानित और इंडस्ट्री ट्रेंड पर होगी चर्चा

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

8,000mAh बैटरी के साथ Vivo लॉन्च करेगा तगड़ा 5G स्मार्टफोन, 144Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा मिल सकती है 90W चार्जिंग

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल