शनिवार, 07 नवंबर 2026 12:27 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 18,389 व्यूज

'भारत बनेगा दुनिया की AI एप्लिकेशन राजधानी', केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान

DARSH NEWS डेस्क • 06 Nov 2026, 11:27 PM IST
'भारत बनेगा दुनिया की AI एप्लिकेशन राजधानी', केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत का लक्ष्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में दुनिया की एप्लीकेशन राजधानी बनना है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि भारत का लक्ष्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में दुनिया की एप्लीकेशन राजधानी बनना है।

उन्होंने कहा कि देश का ध्यान विभिन्न क्षेत्रों में एआई तकनीक के इस्तेमाल और बड़े पैमाने पर बदलाव लाने वाले एप्लीकेशन विकसित करने पर केंद्रित है। वैश्विक बाजार में एआइ कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट के बीच मंत्री ने यह बात कही। अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत के बाद एआई पर सख्त नियमन की आशंकाओं के कारण निवेश प्रभावित होने की चिंता जताई जा रही है।

वैश्विक एआई शेयर बाजार में गिरावट और भारत के लिए इससे पैदा होने वाले अवसरों से जुड़े सवाल पर वैष्णव ने कहा कि एआइ उद्योग इस समय तेजी से बदलाव और अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि एआई उद्योग बेहद उथल-पुथल और तेजी से बदलते माहौल से गुजर रहा है। ऐसे दौर में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।

वैष्णव ने बताया कि भारत का जोर कृषि, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में एआइ के उपयोग को बढ़ावा देने पर है। उन्होंने कहा कि कंपनियों और उद्यमों में एआइ माडल के इस्तेमाल से बड़े स्तर पर परिवर्तन संभव है। मंत्री , भारतीय उद्योग इस दिशा में गंभीरता से काम कर रहा है और अच्छी प्रगति कर रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

बैक पैनल पर चमकेगी बिल्ली! टीज हुआ Oppo Reno 17 का यूनिक डिजाइन, अगले हफ्ते होगा लॉन्च

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Motorola Signature 27 के कैमरे ने iPhone 18 Pro के पछाड़ा, DXOMARK रैंक में हासिल किया दूसरा स्थान

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Apple Watch ने बचाई पटियाला के डॉक्टर की जान: फ्लाइट में दिया था हार्टबीट अलर्ट, टिम कुक ने भेजा जवाब

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

बिना WhatsApp अकाउंट वालों को भी भेज सकेंगे इनवाइट, WhatsApp Events में जुड़े नए फीचर्स; आया Events Home हब

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

9,000 mAh बैटरी वाला Oneplus स्मार्टफोन भारत में भी होगा लॉन्च, 200MP + 50MP + 50MP कैमरा और Snapdragon प्रोसेसर भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

10,000mAh बैटरी वाला OnePlus का 5G स्मार्टफोन होगा लॉन्च, 200MP कैमरा और मिलेगी Snapdragon की पावर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

12GB की रैम के साथ लॉन्च होगा Samsung Galaxy S27, 50MP कैमरा और 25W की फास्ट चार्जिंग

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल