बुधवार, 18 नवंबर 2026 01:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
बिजनेस अखिल भारतीय 7,330 व्यूज

Nvidia में लौटना चाहते हैं Jensen Huang, लेकिन बोर्ड ने क्यों ठुकराई वापसी?

DARSH NEWS डेस्क • 18 Nov 2026, 12:07 PM IST
Nvidia में लौटना चाहते हैं Jensen Huang, लेकिन बोर्ड ने क्यों ठुकराई वापसी?

Nvidia के को-फाउंडर और पूर्व CEO Jensen Huang ने कंपनी में दोबारा वापसी को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने कहा है कि अगर कंपनी का बोर्ड उनके लौटने को शेयरधारकों, कर्मचारियों और Nvidia के हित में मानता है, तो वह CEO की जिम्मेदारी दोबारा संभालने के लिए तैयार हैं।

हालांकि, Huang की इस इच्छा के कुछ ही घंटों बाद Nvidia के बोर्ड चेयरमैन Harvey Jones ने साफ कर दिया कि कंपनी की फिलहाल उन्हें CEO के पद पर दोबारा नियुक्त करने की कोई योजना नहीं है। इस घटनाक्रम ने Nvidia में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों को और तेज कर दिया है।

खास बात यह है कि Huang ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी निजी जिंदगी में हुई गलतियों को स्वीकार किया है और कंपनी के बोर्ड के सामने चल रही स्वतंत्र जांच में पूरा सहयोग करने की प्रतिबद्धता भी जताई है। Jensen Huang ने 17 नवंबर की रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक लंबा पोस्ट साझा किया।

इसमें उन्होंने पिछले कुछ दिनों के दौरान मिले समर्थन और शुभकामनाओं के लिए लोगों का आभार जताया। Huang ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में उन्हें दोस्तों, इंडस्ट्री के सहयोगियों और कई ऐसे लोगों से प्यार और समर्थन मिला है, जिनसे वह पहले कभी नहीं मिले थे। उन्होंने अपने परिवार के प्रति दिखाई गई इस संवेदनशीलता के लिए भी लोगों का धन्यवाद किया।

अपने पोस्ट में Huang ने अमेरिका के प्रति अपना जुड़ाव भी जाहिर किया। उन्होंने कहा कि वह 53 साल पहले अमेरिका आए थे और अमेरिकी नागरिक बनना उनकी जिंदगी के सबसे गौरवपूर्ण पलों में से एक है। Nvidia को अपनी जिंदगी का काम बताते हुए उन्होंने कहा कि इस कंपनी को आज के मुकाम तक पहुंचाना उनके लिए सौभाग्य और सम्मान की बात रही है।

हालांकि, पोस्ट का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा उनकी निजी जिंदगी और Nvidia के बोर्ड से जुड़ा रहा। Huang ने स्वीकार किया कि वह Nvidia में सभी से अपेक्षित मानकों पर खरे नहीं उतरे और उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में गंभीर गलतियां की हैं। उन्होंने कहा कि इन गलतियों के कारण कंपनी के बोर्ड के लिए समस्याएं पैदा हुईं, जिसका उन्हें गहरा अफसोस है।

उन्होंने अपनी गलतियों की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि वह बोर्ड की स्वतंत्र जांच में सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Huang ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि Nvidia से उनके जाने के बाद कंपनी के कर्मचारियों, निवेशकों, बिजनेस पार्टनर्स और ग्राहकों की ओर से उन्हें लगातार वापस लौटने के लिए कहा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कंपनी इस समय टेक्नोलॉजी, बाजार में प्रतिस्पर्धा और भू-राजनीतिक परिस्थितियों जैसे कई जटिल बदलावों से गुजर रही है। ऐसे में Nvidia जैसी कंपनी का नेतृत्व करना एक बड़ी जिम्मेदारी है। Huang के मुताबिक, अगर कंपनी का बोर्ड यह फैसला करता है कि उनकी वापसी शेयरधारकों, कर्मचारियों, कंपनी और अमेरिका के हित में होगी, तो उन्हें CEO के रूप में वापस लौटने में खुशी होगी।

यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि उनके इस्तीफे के बाद से ही Nvidia में उनकी वापसी को लेकर चर्चा चल रही थी। सोशल मीडिया पर भी उन्हें दोबारा CEO बनाने की मांग उठी थी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

बिजनेस • अखिल भारतीय

NPCI और Google की नई जंग: एंड्रॉइड फोन पर UPI फ्रॉड को ऐसे रोकेंगे, तुरंत करें ये सेटिंग्स

बिजनेस • अखिल भारतीय

Gold Price Today: सोना ₹2,700 टूटा, चांदी ₹5,400 लुढ़की, 18 कैरेट सोना ₹10,000 प्रति ग्राम के नीचे! खरीदें?

बिजनेस • अखिल भारतीय

दिल्ली-NCR में बड़ी राहत: GRAP-3 हटा, अब सड़कों पर दौड़ेंगी ये गाड़ियां, जानें क्या-क्या बदला

बिजनेस • अखिल भारतीय

कर्नाटक बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत: आज टली हड़ताल, सभी शाखाएं और सेवाएं रहेंगी चालू

बिजनेस • अखिल भारतीय

18 नवंबर को सोने के दाम में मामूली गिरावट, चांदी हुई महंगी! जानें आज का ताजा भाव

बिजनेस • अखिल भारतीय

चक्रवात 'अकवन' का खतरा: इंश्योरेंस क्लेम से लेकर बैंकिंग तक, तूफान से निपटने की पूरी गाइड

बिजनेस • Mumbai

पहला क्वाड बिजनेस लीडर्स फोरम 2027 की मेजबानी करेगा भारत, मुंबई में होगा आयोजन; पीएम मोदी ने की घोषणा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल