ओला इलेक्ट्रिक ने 17 नवंबर को अपने सेल्स मॉडल में बड़े बदलाव का ऐलान किया है। कंपनी अपने ज्यादातर खुद के (कंपनी-रन) स्टोर्स बंद करने जा रही है और अब बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक की जिम्मेदारी डीलर्स को सौंपी जाएगी। 8 नवंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी के पास 255 डीलर पार्टनर्स और 319 स्टोर्स थे।
कंपनी का लक्ष्य इसे दिसंबर तक 450 और मार्च 2027 तक 700 करने का है। ओला का कहना है, "जैसे-जैसे हम अपने स्टोर नेटवर्क को बंद करेंगे, कंपनी का ऑपरेटिंग खर्च और कम होगा। " आज से अगर आप ओला स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो आपको ऑथराइज्ड डीलर के पास ही जाना होगा।
टेस्ट राइड की बुकिंग और नए ऑर्डर अब वहीं से प्लेस होंगे। ओला के ऑफिशियल लोकेटर पर एक्टिव पार्टनर्स की लिस्ट और उनके फोन नंबर उपलब्ध करा दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, फिलहाल डीलर्स के पास करीब 15 दिनों का इन्वेंट्री स्टॉक मौजूद है।
जिन मार्केट में यह नया मॉडल जल्दी लागू हुआ था, वहां बिक्री और मार्केट शेयर में उछाल देखा गया है। स्कूटर की डिलीवरी में आमतौर पर एक से तीन हफ्ते का समय लग रहा है, हालांकि रंगों का ऑप्शन डीलरशिप के स्टॉक पर निर्भर करेगा। Ola Electric ऑन-रोड कीमत और आज के EMI ऑप्शन डीलरशिप पर मोलभाव (नेगोशिएशन) आसान रहे, इसके लिए हमने देश के प्रमुख शहरों में आज की ऑन-रोड कीमतों का जायजा लिया है।
ये रेफरेंस कीमतें भरोसेमंद ऑटो पोर्टल्स और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से ली गई हैं। इंश्योरेंस, हैंडलिंग चार्ज और स्टेट टैक्स की वजह से अंतिम कीमत में थोड़ा फर्क आ सकता है, इसलिए बिल का ब्रेकअप जरूर चेक करें। कुछ वेरियंट्स के साथ डीलर्स बाय-डिफ़ॉल्ट एक्सेसरीज भी जोड़ देते हैं।
फिलहाल टू-व्हीलर EV लोन की ब्याज दरें 10. 5% से लेकर 18% के आसपास चल रही हैं। HDFC बैंक में टू-व्हीलर लोन की शुरुआती दर 14.
5% है, जबकि योग्य ग्राहकों के लिए बैंक ऑफ इंडिया 10. 5% के करीब ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं, बंधन बैंक में औसत दर 18.
34% और इंडसइंड बैंक में यह 13. 11% से 27. 97% के बीच है।
14% सालाना रिड्यूसिंग रेट के आधार पर संभावित EMI का हिसाब नीचे दिया गया है। इन आंकड़ों में प्रोसेसिंग फीस, इंश्योरेंस एड-ऑन्स और एक्सटेंडेड वारंटी शामिल नहीं हैं। अगर आपकी ऑनलाइन बुकिंग पहले से पेंडिंग है, तो इस बदलाव के दौरान उसे नजदीकी डीलर को ट्रांसफर किया जा रहा है।
अगर आप फैक्टरी से डिस्पैच होने से पहले बुकिंग कैंसिल करते हैं, तो 7 से 10 दिनों में पूरा पैसा रिफंड मिल जाएगा। सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की सुविधा अब ओला लोकेटर पर लिस्टेड ऑथराइज्ड वर्कशॉप्स के जरिए ही मिलेगी। बैटरी वारंटी की शर्तें पहले की तरह ही रहेंगी, जिसमें 8 साल वाला टॉप-अप प्लान भी शामिल है।
क्लेम के लिए आप ओला ऐप हेल्पलाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं या सीधे डीलर से संपर्क कर सकते हैं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं