Mini Cooper SE आज, 27 नवंबर को भारत में लॉन्च होने जा रही है। इसकी बुकिंग्स पहले ही शुरू हो चुकी हैं और कंपनी इसके साथ ही स्पेशल डिजाइन वाला Paul Smith Edition भी पेश कर रही है। हालांकि, Mini ने अभी तक इसकी आधिकारिक कीमतों या वेरिएंट्स के नामों का खुलासा नहीं किया है।
ऑटो एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि SE की एक्स-शोरूम कीमत ₹50 लाख के आसपास हो सकती है। वहीं पॉल स्मिथ एडिशन Cooper S, Convertible और SE तीनों मॉडल्स में उपलब्ध होगा। कीमतों और वेरिएंट्स की सटीक जानकारी के लिए आज दिन में डीलरशिप्स और Mini के ऑफिशियल हैंडल्स पर नजर बनाए रखें।
सेकेंड-जनरेशन Mini Cooper SE में 54. 2kWh की बैटरी दी गई है, जो 402km (WLTP क्लेम) की रेंज देती है। 218hp की पावर और 330Nm का टॉर्क जनरेट करने वाली यह कार महज 6.
7 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। इसमें 95kW DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। पॉल स्मिथ एडिशन में तीनों मिनी मॉडल्स के लिए खास कलर्स और एक्सक्लूसिव ट्रिम ऑप्शन मिलेंगे।
माना जा रहा है कि इसे पूरी तरह से इम्पोर्टेड (CBU) रूट से लाया जाएगा, जैसे 2022 SE समेत पिछली मिनी कारें आई थीं। CBU रूट से आने के कारण इसके शुरुआती बैच में गाड़ियों की संख्या सीमित रहने की संभावना है। Mini Cooper SE India launch today: जानें कीमत, ऑन-रोड प्राइस और आसान EMI का गणित अगर ₹50 लाख की एक्स-शोरूम कीमत को आधार मानें, तो ऑन-रोड प्राइस का गणित कुछ ऐसा रहेगा: दिल्ली और मुंबई में मौजूदा पॉलिसी के तहत इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर जीरो रोड टैक्स लग रहा है।
वहीं चेन्नई में 31 दिसंबर 2027 तक 100% टैक्स छूट जारी रहेगी। हालांकि, बेंगलुरु में ₹25 लाख से महंगी EVs पर फिर से लगभग 10% का लाइफटाइम टैक्स लागू कर दिया गया है। इसके अलावा, ₹10 लाख से महंगी कारों पर 1% TCS और इसी सेगमेंट की दूसरी EVs की तरह पहले साल का इंश्योरेंस करीब ₹2–2.
6 लाख तक आ सकता है। दिल्ली में अगर अनुमानित ऑन-रोड कीमत ₹54 लाख बैठती है और आप 20% डाउनपेमेंट करते हैं, तो लोन अमाउंट करीब ₹43. 2 लाख बनेगा।
बैंकों की 8. 3–9. 5% वाली ईवी लोन ब्याज दरों पर, 36 महीने की किश्त (EMI) लगभग ₹1.
32–1. 45 लाख और 60 महीने (5 साल) के लिए ₹86,000–₹95,000 के बीच आएगी। अगर आप NBFC से लोन लेते हैं, तो 9.
5–11. 5% ब्याज दरों के कारण किश्त थोड़ी बढ़ सकती है। वहीं बेंगलुरु के खरीदारों को टैक्स के चलते हर महीने लगभग ₹8,000–₹12,000 अतिरिक्त चुकाने होंगे।
लोन लेने से पहले अपनी स्वीकृत ब्याज दर और चार्ज जरूर कंफर्म कर लें। डीलर्स लॉन्च से पहले ही बुकिंग्स ले रहे हैं, लेकिन Mini ने अभी तक टोकन अमाउंट या पहले बैच की डिलीवरी डेट्स की घोषणा नहीं की है। CBU रूट से आने वाली गाड़ियों का अलॉटमेंट सीमित होता है, इसलिए डिलीवरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
मिनी कार के साथ फ्री वन-टाइम इंस्टॉलेशन वाला AC वॉलबॉक्स चार्जर दे रही है। ऊर्जा मंत्रालय (MoP) के नियमों के तहत मेट्रो शहरों में कनेक्शन कुछ ही दिनों में मिल जाता है, हालांकि अपार्टमेंट सोसायटियों से परमिशन मिलने में थोड़ा वक्त लग सकता है। डीलर से वॉलबॉक्स चार्जर के इंस्टॉलेशन और टाइमलाइन की जानकारी लिखित में जरूर लें।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं