गुरुवार, 05 नवंबर 2026 11:41 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
स्पेशल अखिल भारतीय 12,323 व्यूज

'न तमीज है, न दिमाग', शहजाद पूनावाला पर क्यों भड़की Swara Bhasker? छिड़ी तीखी जंग, क्या है मामला?

DARSH NEWS डेस्क • 04 Nov 2026, 06:10 PM IST
'न तमीज है, न दिमाग', शहजाद पूनावाला पर क्यों भड़की Swara Bhasker? छिड़ी तीखी जंग, क्या है मामला?

Rise and Fall 2: रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में फिनाले से पहले मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच रणनीति और रिश्तों का समीकरण हर दिन बदल रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिला।

एक टास्क के दौरान लिए गए शहजाद के फैसले से स्वरा इस कदर नाराज हुईं कि दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख करण पटेल और गौतम गुलाटी को हस्तक्षेप करना पड़ा। गौतम गुलाटी को बचाने के फैसले से नाराज हुईं स्वरा भास्कर दरअसल शो में रूलर्स फॉल का फरमान नाम से एक टास्क आयोजित किया गया था।

इसमें शहजाद पूनावाला को एक कंटेस्टेंट को बेसमेंट में जाने से बचाने का मौका मिला। उनके सामने स्वरा भास्कर, करण पटेल और गौतम गुलाटी में से किसी एक को चुनने का विकल्प था। शहजाद पूनावाला ने स्वरा भास्कर और करण को छोड़कर गौतम को सुरक्षित रखने का फैसला किया।

स्वरा भास्कर ने गिनाए शहजाद पूनावाला के लिए किए गए अपने फैसले -अपने निर्णय के पीछे की वजह बताते हुए शहजाद ने कहा कि वह पहले की गई गलती दोबारा नहीं करना चाहते थे। इससे पहले उन्होंने इरीना रुदाकोवा को बचाया था, जिसके चलते गौतम गुलाटी को बेसमेंट में जाना पड़ा था।

इस बार वह गौतम को सुरक्षित रखना चाहते थे। हालांकि उनका ये फैसला स्वरा भास्कर को रास नहीं आया और उन्होंने पेंटहाउस में शहजाद पूनावाला से जवाब मांग लिया। स्वरा भास्कर शहजाद को याद दिलाया कि जब-जब उनके पास किसी कंटेस्टेंट को प्राथमिकता देने या बचाने का अवसर आया, उन्होंने उनका समर्थन किया।

एक्ट्रेस का कहना था कि उन्होंने कई बार अपनी स्थिति की परवाह किए बिना शहजाद पूनावाला को आगे रखा लेकिन बदले में उन्हें वैसा सहयोग नहीं मिला। स्वरा भास्कर ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा- जब भी मेरे हाथ में फैसला लेने का मौका आया, मैंने हर बार बाकी लोगों के सामने आपका नाम आगे रखा है।

मैंने लोगों को इस बात के लिए भी मनाया है कि वो आपको बचाने के लिए मुझे बेसमेंट में भेज दें। क्या आपको ये बात दिखाई नहीं दे रही है? स्वरा भास्कर ने आगे कहा कि शहजाद पूनावाला को प्राथमिकता देने के लिए वह दो बार अपना नुकसान उठा चुकी हैं।

इसके बावजूद शहजाद पूनावाला ने इस बार उन्हें बचाने के बारे में नहीं सोचा। इसी बात ने दोनों के बीच विवाद को और बढ़ा दिया। बहस के दौरान स्वरा भास्कर की नाराजगी सिर्फ शहजाद पूनावाला के फैसले तक सीमित नहीं रही।

उन्होंने इस बात पर भी आपत्ति जताई कि शहजाद पूनावाला ने दोनों के बीच हुई एक निजी बातचीत का जिक्र दूसरे कंटेस्टेंट्स के सामने किया। स्वरा भास्कर के मुताबिक वह बात सिर्फ उन दोनों के बीच रहनी चाहिए थी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

PoK Violence: Rawalakot में प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना की फायरिंग, 7 की मौत-बच्चों की भी गई जान

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार में हर महीने उद्यमियों के साथ बैठक करेंगे उद्योग मंत्री और सचिव, CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

स्पेशल • Ghaziabad

बिहार SDRF ने राष्ट्रीय CBRN प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान, टीम को मिला कांस्य पदक और 50 हजार रुपये का पुरस्कार

स्पेशल • अखिल भारतीय

Chambal Dacoit Encounter: Kalli Gurjar मुखबिर से कैसे बना डकैत? दबोचा गया-शादी से इनकार पर 28 राउंड फायरिंग

स्पेशल • Mumbai

Gold Rate: धनतेरस से पहले सोने ने दिया झटका! इतना बढ़ गया भाव, खरीदारी से पहले चेक करें रेट

स्पेशल • अखिल भारतीय

भारत-पाकिस्तान फुटबॉल मैच में आखिरी मिनटों में पलटा रोमांच, सांसें अटकाने वाले मुकाबले में टीम इंडिया की जीत

स्पेशल • Indore

RSS Meeting Indore: GenZ पर फोकस, पंजाब चुनाव से लेकर UGC तक, संघ के एजेंडे में 6 बड़े मुद्दे, क्या है रणनीति?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delhi Building collapse: CM रेखा गुप्ता एक्शन में, जूनियर और असिस्टेंट इंजीनियर सस्पेंड, ठेकेदार पर भी FIR

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल