शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 08:15 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
प्रेरणादायक अखिल भारतीय 6,979 व्यूज

राजस्थान 40 विला-कॉटेज खरीद मामला: आईएएस शिखर कसा शिकंजा, एसीबी ने दर्ज की एफआईआर

DARSH NEWS डेस्क • 19 Nov 2026, 06:57 AM IST
राजस्थान 40 विला-कॉटेज खरीद मामला: आईएएस शिखर कसा शिकंजा, एसीबी ने दर्ज की एफआईआर

आईएएस शिखर कसा शिकंजा, एसीबी ने दर्ज की एफआईआर पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर खरीदे विला-कॉटेज वापस कंपनी को लीज पर दिए आरोपों की प्रथम दृष्टया पुष्टि होने पर बुधवार को एफआईआर दर्ज की गई । राजस्थान में अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल के खिलाफ राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड से 40 विला और कॉटेज खरीदकर उन्हें वापस कंपनी को लीज पर देने के मामले में एफआईआर दर्ज की है।

इसमें कंपनी के निदेशक मुकुंद शरण गोयल, प्रबंध निदेशक संजय गोयल और अन्य को आरोपित बनाया गया है। एसीबी की प्रारंभिक जांच में कंपनी के रिसॉर्ट्स के लिए भू-रूपांतरण, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मंजूरियों और राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत कस्टमाइज्ड पैकेज में कथित अनियमितताएं सामने आईं।

आरोप है कि उद्योग विभाग में तैनाती के दौरान शिखर अग्रवाल ने पद का दुरुपयोग कर कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाया। जांच , करीब ढाई साल में शिखर अग्रवाल, उनकी आईपीएस पत्नी प्रशाखा माथुर और परिवार के अन्य सदस्यों ने उदयपुर तथा अलवर के अजबगढ़ स्थित अनंता रिसॉर्ट में कंपनी से 20-20 विला और कॉटेज खरीदे और बाद में उन्हें वापस कंपनी को लीज पर दे दिया।

सरकार ने करीब दो सप्ताह पहले शिखर अग्रवाल और प्रशाखा माथुर को पदों से हटाकर पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में रखा था। एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार से अनुमति मिलने के बाद 31 अक्टूबर को प्रारंभिक जांच की गई थी। विभिन्न विभागों से रिकॉर्ड मंगवाए गए।

आरोपों की प्रथम दृष्टया पुष्टि होने पर बुधवार को एफआइआर दर्ज की गई। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

प्रेरणादायक • अखिल भारतीय

UGC NET दिसंबर 2026: परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें कब होगी आपकी शिफ्ट और कब आएगा एडमिट कार्ड

प्रेरणादायक • अखिल भारतीय

RRB ALP Answer Key 2026: आपत्ति दर्ज करने का आज आखिरी मौका, जानें फीस और सही तरीका

प्रेरणादायक • अखिल भारतीय

SBI Clerk Prelims Result जारी: मेन्स एडमिट कार्ड हुआ रिलीज, जानें परीक्षा की तारीखें और जरूरी नियम

प्रेरणादायक • अखिल भारतीय

SSC GD PET/PST और SI एग्जाम डेट क्लैश: लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत, तुरंत भेजें ये ईमेल

प्रेरणादायक • अखिल भारतीय

UPSC 2026 इंटरव्यू शेड्यूल जारी: DAF-II भरने की डेडलाइन नजदीक, इन गलतियों से बचें

प्रेरणादायक • अखिल भारतीय

SBI Clerk Mains 2026: परीक्षा की तारीखें तय, एडमिट कार्ड और आखिरी 10 दिनों का अचूक मास्टर प्लान

प्रेरणादायक • अखिल भारतीय

SSC GD 2026: फाइनल आंसर-की और मार्क्स डाउनलोड करने का आज आखिरी मौका, शाम 5 बजे बंद होगा लिंक

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल