राजस्थान CET सीनियर सेकेंडरी (12वीं लेवल) परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार 21 नवंबर से अपनी एग्जाम सिटी (परीक्षा शहर) चेक कर सकते हैं। परीक्षा जिले की जानकारी राजस्थान सिंगल साइन ऑन (SSO) पोर्टल या आधिकारिक रिक्रूटमेंट वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। वहीं, उम्मीदवार 26 नवंबर से अपने प्रोविजनल ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
बोर्ड द्वारा 19 नवंबर को जारी आधिकारिक नोटिस में परीक्षा के समय और सेंटर से जुड़े नियम भी दिए गए हैं। समय रहते एग्जाम सिटी चेक करने से अभ्यर्थियों को यात्रा की योजना बनाने और जरूरी दस्तावेज जुटाने का पर्याप्त समय मिल जाएगा। यह परीक्षा 1 से 3 दिसंबर के बीच कुल छह शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।
बोर्ड ने पहले से तय 30 नवंबर की तारीख में संशोधन करते हुए नया शेड्यूल जारी किया है। हर दिन परीक्षा दो पालियों में (सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे और दोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे तक) होगी। बोर्ड , परीक्षा पूरी तरह ऑफलाइन यानी OMR शीट आधारित होगी।
ऐसे में अभ्यर्थी अपने रहने और आने-जाने का इंतजाम इसी समय-सारणी को ध्यान में रखकर करें। Rajasthan CET 12th Level: ऐसे चेक करें एग्जाम सिटी और डाउनलोड करें एडमिट कार्डअगर आप अभी अपनी एग्जाम सिटी देखना चाहते हैं, तो अपनी SSO ID की मदद से लॉगिन करें। वहीं, 26 नवंबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रिक्रूटमेंट पोर्टल या SSO के एडमिट कार्ड सेक्शन पर जाएं।
इसके बाद 'Recruitment' टैब के तहत 'Get Admit Card' को चुनें और CET परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें। फिर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। इसका प्रिंटआउट निकालें और उसमें दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
ध्यान दें कि किसी भी अभ्यर्थी को डाक (पोस्ट) के जरिए एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। परीक्षा शुरू होने से ठीक दो घंटे पहले एग्जाम सेंटर पर रिपोर्ट करें, क्योंकि परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले एंट्री गेट पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे। अपने साथ प्रोविजनल एडमिट कार्ड और एक सरकारी फोटो पहचान पत्र जरूर लाएं।
पहचान के रूप में आधार कार्ड को प्राथमिकता दी जाएगी, लेकिन विशेष परिस्थितियों में पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी भी मान्य होंगे। इसके अलावा, अपनी हाल ही की खिंचवाई हुई 2. 5 सेमी आकार की रंगीन फोटो और एक पारदर्शी नीला बॉलपेन साथ लाएं।
घड़ी, मोबाइल, कैलकुलेटर, बैग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह पाबंदी है; केंद्र पर सघन चेकिंग (फ़्रिस्किंग) की जाएगी। एग्जाम सिटी स्लिप की मदद से सेंटर तक पहुंचने में लगने वाले समय और रास्ते के संभावित जाम का अंदाजा पहले से लगा लें। चेकिंग (फ़्रिस्किंग), बायोमेट्रिक और लाइनों में लगने वाले समय को देखते हुए थोड़ा अतिरिक्त समय हाथ में रखकर निकलें।
परीक्षा से एक शाम पहले ही अपने सभी जरूरी कागजात एक पारदर्शी फोल्डर में सुरक्षित रख लें। एडमिट कार्ड पर दर्ज अपने नाम, फोटो और जन्मतिथि का मिलान दोबारा कर लें। बाहरी जिलों से आने वाले अभ्यर्थी किसी भी तरह की देरी से बचने के लिए परीक्षा केंद्र के आसपास ही रुकने का विकल्प चुनें।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं