बुधवार, 04 नवंबर 2026 09:25 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
क्राइम अखिल भारतीय 4,935 व्यूज

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

DARSH NEWS डेस्क • 02 Nov 2026, 06:30 AM IST
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट आज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मिले दान के प्रबंधन में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच संबंधी याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई। सुप्रीम कोर्ट करेगा दान प्रबंधन अनियमितताओं पर सुनवाई।

एसआईटी जांच लगभग पूरी, जल्द चार्जशीट दाखिल होगी। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट सोमवार को उन याचिकाओं पर सुनवाई करेगा, जिनमें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मिले दान और चढ़ावे के प्रबंधन में कथित वित्तीय अनियमितताओं की कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग की गई है।

इन मामलों की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) की पीठ के समक्ष होगी, जिसमें चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना शामिल हैं। इन याचिकाओं में वकील नरेंद्र कुमार गोस्वामी द्वारा दायर एक रिट याचिका, अजय कुमार राय (जो स्वयं अपना पक्ष रख रहे हैं) की ओर से दायर एक क्रिमिनल रिट याचिका, राष्ट्रीय जनता दल के सांसद सुधाकर सिंह की एक अलग याचिका और हिंदू धर्म परिषद द्वारा दायर एक अन्य याचिका शामिल हैं।

21 सितंबर को हुई पिछली सुनवाई में उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि कथित अनियमितताओं की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अपनी जांच लगभग पूरी कर ली है। वह अगले दो दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल कर देगी। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

क्राइम • अखिल भारतीय

खातेगांव कांड: एसआईटी पर फायरिंग कर भाग रहे आरोपित ड्राइवर गजेंद्र का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

क्राइम • अखिल भारतीय

अतिक्रमण हटाने में लापरवाही पड़ी भारी: सुप्रीम कोर्ट ने BMC आयुक्त का वेतन रोका, अवमान कार्रवाई शुरू

क्राइम • अखिल भारतीय

2 विमान, 6 प्लॉट। अनिल अंबानी ग्रुप पर ईडी का शिकंजा, 510 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

क्राइम • अखिल भारतीय

असम में लाखों की धोखाधड़ी में 6 आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी कनेक्शन की जांच शुरू

क्राइम • अखिल भारतीय

बेंगलुरु में नूडल्स तीखा होने पर बवाल, नशे में धुत युवकों ने असम के मजदूरों से की मारपीट; 4 गिरफ्तार

क्राइम • अखिल भारतीय

राम मंदिर में चढ़ावा गिनती के दौरान हुई थी चोरी, प्रॉपर्टी में हुआ निवेश; चार्जशीट दाखिल होते ही SC ने याचिकाओं का किया निपटारा

क्राइम • Ayodhya

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, अदालत ने सभी याचिकाएं निपटाईं

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल