रविवार, 29 नवंबर 2026 01:17 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
रहस्य रोमांच अखिल भारतीय 6,423 व्यूज

ट्रेन की चपेट में आकर कोलकाता पुलिस के सेवानिवृत्त डिप्टी कमिश्नर की मौत, घर से मिले पत्र ने बढ़ाया रहस्य

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 12:32 AM IST
ट्रेन की चपेट में आकर कोलकाता पुलिस के सेवानिवृत्त डिप्टी कमिश्नर की मौत, घर से मिले पत्र ने बढ़ाया रहस्य

कोलकाता पुलिस के सेवानिवृत्त डिप्टी कमिश्नर प्रबीर कुमार चट्टोपाध्याय (73) की शनिवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना सियालदह दक्षिण शाखा के बाघाजतिन और न्यू गरिया रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। ट्रेन की चपेट में आकर कोलकाता पुलिस के सेवानिवृत्त डिप्टी कमिश्नर की मौत (सांकेतिक तस्वीर) पत्नी का पहले ही हो चुका है निधन, रेलवे पुलिस कर रही मामले की जांच रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया ।

कोलकाता पुलिस के सेवानिवृत्त डिप्टी कमिश्नर प्रबीर कुमार चट्टोपाध्याय (73) की शनिवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना सियालदह दक्षिण शाखा के बाघाजतिन और न्यू गरिया रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। घर से निकलने से पहले लिखी गई एक चिट्ठी मिलने के बाद आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस सूत्रों , शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे स्टेशन मास्टर ने जादवपुर जीआरपी थाने को रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना दी। रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की व्यवस्था की। जांच में मृतक की पहचान प्रबीर कुमार चट्टोपाध्याय के रूप में हुई।

वह बांसद्रोणी थाना क्षेत्र के विधानपल्ली इलाके में रहते थे। रेलवे पुलिस ने संबंधित ट्रेन के चालक से भी पूछताछ की। जांच में पता चला कि प्रबीर की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था।

उनकी एक बेटी है, जिसका विवाह हो चुका है। बेटी ने जांच अधिकारियों को बताया कि उनके पिता घर से निकलने से पहले एक चिट्ठी लिखकर गए थे। रेलवे पुलिस उस चिट्ठी के आधार पर भी जांच कर रही है।

मृतक के भाई सुबीर चट्टोपाध्याय आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए जादवपुर जीआरपी थाने पहुंचे। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रेलवे पुलिस घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

रहस्य रोमांच • अखिल भारतीय

कोहरे में भी बेफिक्र सफर: यूपी-बिहार के लिए बेस्ट हैं ये 5 दमदार 100-125cc बाइक्स

रहस्य रोमांच • अखिल भारतीय

चेन्नई में भारी बारिश का अलर्ट: ये 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं सबसे सुरक्षित, जानें कीमत और फीचर्स

रहस्य रोमांच • अखिल भारतीय

बिहार में चलती बाइक पर जानलेवा स्टंट का वीडियो वायरल, क्या अब पुलिस करेगी कार्रवाई?

रहस्य रोमांच • अखिल भारतीय

1 दिसंबर से महंगी होंगी गाड़ियां: 10 लाख के बजट में ये 3 EVs खरीदने का आखिरी मौका!

रहस्य रोमांच • अखिल भारतीय

रॉयल एनफील्ड Flying Flea S6 का जलवा: मोटोवर्स में दिखी ये धाकड़ इलेक्ट्रिक बाइक, जानें क्या है खास

रहस्य रोमांच • अखिल भारतीय

बारिश में गाड़ी बंद होने का डर? ये 5 कारें जलभराव में भी नहीं रुकेंगी, जानें बेस्ट ग्राउंड क्लीयरेंस

रहस्य रोमांच • अखिल भारतीय

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फ्लेक्स-फ्यूल लॉन्च: अब पेट्रोल का खर्च होगा कम, जानें क्या है इस नई हाइब्रिड कार में खास

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल