गुरुवार, 05 नवंबर 2026 11:41 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
स्पेशल Mumbai 7,927 व्यूज

Sharad Pawar Health: डिस्चार्ज होने के 4 घंटे के बाद शरद पवार दोबारा अस्पताल में भर्ती क्यों? क्या है बीमारी?

DARSH NEWS डेस्क • 04 Nov 2026, 10:22 PM IST
Sharad Pawar Health: डिस्चार्ज होने के 4 घंटे के बाद शरद पवार दोबारा अस्पताल में भर्ती क्यों? क्या है बीमारी?

Sharad Pawar Again Hospitalised: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार की तबीयत को लेकर बुधवार (4 नवंबर) को एक बार फिर चिंता बढ़ गई। 85 वर्षीय शरद पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से छुट्टी मिलने के करीब 4 घंटे बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उनकी बेटी और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। सुप्रिया सुले के मुताबिक, शरद पवार को आगे की चिकित्सकीय जांच के लिए मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले उन्हें खांसी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद 2 नवंबर को पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वहां डॉक्टरों ने दो दिनों तक उनकी निगरानी की। हालत में सुधार और स्वास्थ्य संबंधी पैरामीटर स्थिर रहने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। अब दोबारा अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

आखिर शरद पवार को क्या परेशानी हुई है? डॉक्टरों ने उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत क्यों समझी और प्ल्यूरिटिक पेन क्या होता है? आइए विस्तार से जानें।

छुट्टी मिलने के चार घंटे बाद फिर क्यों अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार? शरद पवार को बुधवार सुबह पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से छुट्टी मिली थी। इसके बाद वह मुंबई के लिए रवाना हुए।

लेकिन शाम को उनकी बेटी सुप्रिया सुले ने बताया कि उन्हें आगे की जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रात 8 बजकर 16 मिनट पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि बाबा को आगे की जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

उन्होंने शरद पवार के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताने और शुभकामनाएं देने वाले लोगों का भी आभार जताया। पहले पुणे के अस्पताल में क्यों भर्ती हुए थे शरद पवार? शरद पवार को 2 नवंबर को खांसी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था।

डॉक्टरों ने उनकी जांच की और दो दिनों तक निगरानी में रखा। इस दौरान उनकी मेडिकल रिपोर्ट और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी पैरामीटर स्थिर बताए गए। इलाज के बाद सीने की तकलीफ में भी सुधार हुआ।

अस्पताल की ओर से एहतियात के तौर पर उन्हें निगरानी में रखने की बात कही गई थी। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी देने की अनुमति दी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

PoK Violence: Rawalakot में प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना की फायरिंग, 7 की मौत-बच्चों की भी गई जान

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार में हर महीने उद्यमियों के साथ बैठक करेंगे उद्योग मंत्री और सचिव, CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

स्पेशल • Ghaziabad

बिहार SDRF ने राष्ट्रीय CBRN प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान, टीम को मिला कांस्य पदक और 50 हजार रुपये का पुरस्कार

स्पेशल • अखिल भारतीय

Chambal Dacoit Encounter: Kalli Gurjar मुखबिर से कैसे बना डकैत? दबोचा गया-शादी से इनकार पर 28 राउंड फायरिंग

स्पेशल • Mumbai

Gold Rate: धनतेरस से पहले सोने ने दिया झटका! इतना बढ़ गया भाव, खरीदारी से पहले चेक करें रेट

स्पेशल • अखिल भारतीय

भारत-पाकिस्तान फुटबॉल मैच में आखिरी मिनटों में पलटा रोमांच, सांसें अटकाने वाले मुकाबले में टीम इंडिया की जीत

स्पेशल • Indore

RSS Meeting Indore: GenZ पर फोकस, पंजाब चुनाव से लेकर UGC तक, संघ के एजेंडे में 6 बड़े मुद्दे, क्या है रणनीति?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delhi Building collapse: CM रेखा गुप्ता एक्शन में, जूनियर और असिस्टेंट इंजीनियर सस्पेंड, ठेकेदार पर भी FIR

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल