सोमवार, 23 नवंबर 2026 11:43 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
विचार अखिल भारतीय 14,677 व्यूज

पंचायती राज व्यवस्था में होंगे महत्वपूर्ण बदलाव, केंद्र सरकार कर रही मंथन

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 11:42 PM IST
पंचायती राज व्यवस्था में होंगे महत्वपूर्ण बदलाव, केंद्र सरकार कर रही मंथन

केंद्र सरकार पंचायती राज व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलावों पर विचार कर रही है ताकि ग्रामीण इकाइयों को अधिक आत्मनिर्भर बनाया जा सके। पंचायती राज व्यवस्था में बड़े सुधारों की तैयारी (यह तस्वीर एआई की मदद से तैयार की गई है) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में जयप्रकाश रंजन, नई दिल्ली।

केंद्र सरकार के भीतर पंचायती राज व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव लाने को लेकर गहन विमर्श चल रहा है। नीति आयोग, वित्त मंत्रालय और पंचायती राज तथा ग्रामीण विकास से जुड़े मंत्रालयों में ग्रामीण इकाइयों को ज्यादा से ज्यादा आत्मनिर्भर और स्वायत्त बनाने के विकल्पों पर चर्चा हो रही है।

आरबीआई की हालिया रिपोर्ट में भी पंचायती राज व्यवस्था के मौजूदा संचालन पर असंतोष जताया गया है और इसकी वित्तीय मजबूती तथा प्रभावशीलता बढ़ाने के कई सुझाव दिए गए हैं। जानकारों , सरकार 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों को आधार बनाते हुए आरबीआई की ताजा रिपोर्ट का भी अध्ययन कर रही है।

बहुत संभव है कि आगामी बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस दिशा में कुछ ठोस घोषणाएं करें। सरकार पंचायती राज को सुधारने के लिए कई कदम उठा सकती है। इनमें स्वयं के स्रोत से राजस्व (ओएसआर) बढ़ाने के लिए संपत्ति कर और यूजर चार्जेज को लगाने की व्यवस्था को व्यापक बनाना, परिसंपत्ति रजिस्टरों का डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने वाले नये कदम, संग्रह तंत्र को मजबूत करने के लिए प्रदर्शन आधारित फंडिंग शामिल हो सकता है।

16वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुरूप अनटाइड अनुदान (अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करने की स्वतंत्रता) का हिस्सा बढ़ाना, प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन लागू करना और संक्रमणकालीन ग्राम पंचायतों के लिए विशेष वित्तीय सहायता देने की सिफारिश की गई है। साथ ही, डेटा सिस्टम में पारदर्शिता लाने, योजना क्षमता बढ़ाने के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम चलाने और राज्यों को समय पर फंड रिलीज के लिए सख्त दिशा-निर्देश देने जैसे कदमों पर भी विचार हो रहा है।

लक्ष्य यह है कि ग्राम पंचायतों को सिर्फ योजनाओं के क्रियान्वयन एजेंसी के रूप में न देखा जाए बल्कि उन्हें लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण और ग्राम स्वराज की मूल संस्था बनाया जाए। आरबीआई ने 19 नवंबर 2026 को पंचायती राज संस्थानों की वित्तीय स्थिति पर रिपोर्ट जारी की है, जो इस तरह की दूसरी रिपोर्ट है।

रिपोर्ट 2. 25 लाख ग्राम पंचायतों (देश के लगभग 85 फीसद) के 2022-23 से 2024-25 के आंकड़ों पर आधारित है। रिपोर्ट के मुताबिक इन दो वर्षों में ग्राम पंचायतों की वित्तीय स्थिति मजबूत हुई, लेकिन वे अभी भी अंतर-सरकारी हस्तांतरणों पर करीब 90 फीसद तक निर्भर हैं।

स्वयं के स्रोत से राजस्व सिर्फ लगभग 10 प्रतिशत है जो मुख्य रूप से ब्याज, पंचायती राज कार्यक्रम फंड और यूजर चार्जेज जैसे गैर-कर स्रोतों से आता है। 2024-25 में कुल प्राप्तियां घटकर करीब 43,537 करोड़ रुपये रहीं, जबकि खर्च बढ़कर 50,457 करोड़ रुपये हो गया। इससे राजकोषीय घाटा कुल प्राप्तियों के 15.

9 फीसद तक पहुंच गया। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल