Stock Market Rally: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 25 नवंबर को जोरदार तेजी देखने को मिली। कारोबारी सप्ताह की शुरुआत में भारी गिरावट के बाद Sensex और Nifty ने शानदार वापसी की। शुरुआती कारोबार में BSE Sensex 1,500 अंकों से ज्यादा उछलकर 83,997 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया।
वहीं NSE Nifty 50 करीब 400 अंक चढ़कर 25,700 के पार निकल गया। बाजार में इस तेजी के साथ BSE में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप कुछ ही मिनटों में करीब ₹4 लाख करोड़ बढ़ गया। बाजार में यह तेजी ऐसे समय आई है, जब सोमवार को Sensex और Nifty में करीब 2% की गिरावट दर्ज की गई थी।
मंगलवार को गुरु नानक जयंती के कारण घरेलू शेयर बाजार बंद रहे थे। बुधवार को बाजार खुलते ही बैंकिंग, FMCG और IT शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। आइए जानते हैं शेयर बाजार में आई इस तेजी के पीछे के 5 बड़े कारण।
बुधवार को बाजार की तेजी में बड़े मार्केट कैप वाली कंपनियों की अहम भूमिका रही। HDFC Bank के शेयरों में 3% से ज्यादा की तेजी आई। ICICI Bank, Reliance Industries और दूसरे बड़े शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली।
दरअसल, Nifty 50 एक मार्केट कैपिटलाइजेशन आधारित इंडेक्स है। इसमें बड़ी कंपनियों का वेटेज ज्यादा होता है। ऐसे में HDFC Bank, ICICI Bank और Reliance जैसे हैवीवेट शेयरों में तेजी आने से पूरे इंडेक्स को मजबूती मिलती है।
इसके अलावा Infosys, Bajaj Finance, Axis Bank और IndiGo के शेयर भी शुरुआती कारोबार में 4% तक चढ़े। अमेरिकी बाजारों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में एक बार फिर बिकवाली देखने को मिली। मंगलवार को Nasdaq इंडेक्स 1.
5% गिरकर बंद हुआ। Nvidia के शेयर करीब 6% टूटे, जबकि AMD और Micron जैसे AI से जुड़े शेयरों में 11% तक की गिरावट आई। एशियाई बाजारों में भी दबाव देखने को मिला।
दक्षिण कोरिया का Kospi इंडेक्स करीब 6% गिर गया और Samsung तथा SK Hynix के शेयरों में लगभग 9% की गिरावट आई। AI कंपनियों के भारी निवेश, महंगे वैल्यूएशन और इन निवेशों से मिलने वाले रिटर्न को लेकर निवेशकों की चिंता बढ़ रही है। इसका असर ग्लोबल टेक शेयरों पर पड़ा है।
इस बीच, AI से जुड़े शेयरों में बिकवाली के कारण विदेशी निवेशकों के लिए दूसरे उभरते बाजारों में निवेश के विकल्प आकर्षक हुए हैं। भारत को इस बदलाव का फायदा मिलता दिखाई दे रहा है। भारतीय शेयर बाजार में तेजी का एक बड़ा कारण विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FII की खरीदारी भी है।
NSDL के आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर 2026 में अब तक विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में रिकॉर्ड 13. 2 अरब डॉलर का निवेश किया है। वहीं सोमवार को विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में करीब ₹5,673 करोड़ की नेट खरीदारी की।
Geojit Investments के Chief Investment Strategist के मुताबिक, भारतीय कंपनियों की मजबूत कमाई और बेहतर होते घरेलू फंडामेंटल विदेशी निवेशकों की खरीदारी को सपोर्ट कर सकते हैं। Nomura , भारत में विदेशी निवेश बढ़ने के पीछे कमोडिटी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, रुपये की स्थिरता, बेहतर कॉरपोरेट नतीजे और AI शेयरों में कमजोरी जैसे कारण हैं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं