सोमवार, 16 नवंबर 2026 10:40 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 13°C
रहस्य रोमांच Mumbai 9,316 व्यूज

'बच गए। ' बम धमकियों के बीच अमिताभ बच्चन ने एक्स पर किया पोस्ट

DARSH NEWS डेस्क • 16 Nov 2026, 03:10 PM IST
'बच गए। ' बम धमकियों के बीच अमिताभ बच्चन ने एक्स पर किया पोस्ट

बम धमकियों के बीच बिग बी ने एक्स पर किया पोस्ट। दिल्ली पुलिस ने अमिताभ बच्चन पर हमले की बड़ी साजिश नाकाम की। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर मुंबई से गिरफ्तार हुए।

बम धमकियों के बीच एक्स पर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा के बाहर गोलीबारी करने की साजिश को नाकाम कर दिया है।

शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशन सेल ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर्स को गिरफ्तार किया। दोनों शूटर पंजाब के रहने वाले थे। विकास कुमार उर्फ विक्की पंजाब के जालंधर और दीपक सिंह उर्फ दीप पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक इन दोनों ने दिल्ली के एक कारोबारी और बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन पर हमला करने की योजना बनाई थी। इसके पीछे 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर दिया गया एक कथित बयान कारण बताया जा रहा है। वहीं, इस घटनाक्रम के बीच 15 और 16 नवंबर की रात को अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर बिना किसी संदर्भ के एक रहस्यमयी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने सिर्फ लिखा— 'बच गए'।

दो मुख्य शूटर्स की गिरफ्तारी के साथ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो बड़ी साजिशों को नाकाम कर दिया है। पहली साजिश जबरन वसूली के लिए दिल्ली के एक बिजनेसमैन पर गोलीबारी करने की कोशिश और दूसरी मुंबई में बॉलीवुड सुपरस्टार को निशाना बनाने की योजना। विकास ठाकुर उर्फ विक्की को दिल्ली में बिजनेसमैन पर गोली चलाने का काम सौंपा गया था, जिसके लिए वह मुंबई से आया था।

योजना , दीपक सिंह उर्फ दीप को बाद में उसके साथ शामिल होना था। गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने विकास को गिरफ्तार किया। इसके बाद दीपक को भी पकड़ा गया, जो मुंबई में छिपा था और उसे बॉलीवुड अभिनेता पर हमला करने का काम सौंपा गया था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि अमिताभ बच्चन को निशाना बनाने की इस साजिश का संबंध 1984 के सिख-विरोधी दंगों को लेकर उनके द्वारा दिए गए कथित बयान से हो सकता है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

रहस्य रोमांच • अखिल भारतीय

कोहरे में भी सुरक्षित सफर: ₹1 लाख के बजट में यूपी के लिए बेस्ट हैं ये 5 माइलेज बाइक्स, देखें आज की कीमतें

रहस्य रोमांच • Mumbai

मुंबई मेट्रो में प्रिंस विलियम और कैथरीन: शाही सवारी और ट्रैफिक का क्या है हाल?

रहस्य रोमांच • अखिल भारतीय

यूपी में घना कोहरा: 10 लाख से सस्ती कार में जरूर होने चाहिए ये 7 फीचर्स, वरना न लें रिस्क

रहस्य रोमांच • अखिल भारतीय

Swift CNG vs Nios CNG: दिल्ली में कौन सी कार है आपके लिए सबसे किफायती? जानें असली रनिंग कॉस्ट और EMI का गणित

रहस्य रोमांच • अखिल भारतीय

बारिश में कौन सा स्कूटर है बेस्ट? Honda Dio 125 vs Suzuki Access 125: जानें कीमत, माइलेज और फीचर्स का पूरा गणित

रहस्य रोमांच • अखिल भारतीय

चेन्नई में चक्रवात का अलर्ट: 15 लाख के बजट में ये 7-सीटर कारें हैं बेस्ट, बारिश में ड्राइविंग के लिए अपनाएं ये सेफ्टी टिप्स

रहस्य रोमांच • अखिल भारतीय

₹15 लाख में बेस्ट 5-स्टार सेफ्टी वाली SUV: बारिश और खराब मौसम में कौन सी कार है सबसे सुरक्षित?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल