ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 3 चीनी सैटेलाइट्स ने गुजरात के सैन्य व कारोबारी ठिकानों की जासूसी की। इस बात का खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन की नापाक चाल तस्वीर (AI से बनाई गई है) ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन के तीन जासूसी सैटेलाइट सक्रिय थे।
सैटेलाइट भारतीय सैन्य ठिकानों और पश्चिमी तट की जासूसी कर रहे थे। गुजरात के भुज, नलिया, जामनगर पर विशेष निगरानी रखी गई। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, जिसके बाद नापाक पड़ोसी पाकिस्तान की साजिश वैश्विक मंच पर एक बार फिर बेनकाब हो गई थी। हालांकि अभी बात हम पाकिस्तान और उसके नापाक चाल की नहीं कर रहे हैं। यहां बात इसी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पर्दे के पीछे से चीन की चालबाजी की हो रही है।
पूरे मामले को ऐसे समझिए कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन की एक बड़ी जासूसी हरकत सामने आई है। बता दें कि भारतीय स्पेस सर्विलांस और इंटेलिजेंस कंपनी दिगंतरा की एक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस पूरे सैन्य अभियान के दौरान तीन चीनी जासूसी सैटेलाइट लगातार भारत के पश्चिमी तट, खासकर गुजरात के ऊपर मंडराते रहे।
टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) के साथ साझा की गई इस रिपोर्ट के मुताबिक, ये चीनी सैटेलाइट न केवल भारतीय सेना के ठिकानों पर नजर रख रहे थे, बल्कि देश के बड़े बंदरगाहों और कारोबारी ठिकानों की भी जासूसी कर रहे थे। जारी रिपोर्ट , निंग्शिया-14, गाओफेन-11 और याओगन-30 नाम के तीन चीनी सैटेलाइट हिंद महासागर क्षेत्र में भारतीय नौसेना और वायुसेना के ठिकानों पर लगातार नजर रखे हुए थे।
इन्होंने खासतौर पर गुजरात के भुज, नलिया और जामनगर के आसपास के इलाकों और रिलायंस की जामनगर रिफाइनरी जैसे अहम औद्योगिक ठिकानों की निगरानी की। ये सभी सैटेलाइट विशेष रूप से याओगन-43 01G हाई-रिजॉल्यूशन कैमरों और इलेक्ट्रॉनिक खुफिया जानकारी जुटाने की तकनीक से लैस हैं।
7 मई 2025 को जैसे ही 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू हुआ, इन सैटेलाइट्स ने अपनी कक्षा की स्थिति में बदलाव किया। ऐसा इसलिए किया गया ताकि वे ज्यादा देर तक भारतीय सैन्य ठिकानों के ऊपर रहकर उनकी तस्वीरें और डेटा जुटा सकें। इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पिछले साल 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले से ठीक पहले के दिनों में भी इन चीनी सैटेलाइट्स ने असामान्य तरीके से अपनी दिशा बदली थी और लगातार पहलगाम इलाके पर फोकस किया था।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं