शनिवार, 21 नवंबर 2026 08:53 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
रहस्य रोमांच अखिल भारतीय 3,943 व्यूज

What is ESP On A Car: कार में ईएसपी क्या होता है? जानें इस जान बचाने वाली तकनीक के बारें में

DARSH NEWS डेस्क • 20 Nov 2026, 05:09 PM IST
What is ESP On A Car: कार में ईएसपी क्या होता है? जानें इस जान बचाने वाली तकनीक के बारें में

आजकल भारत की कारों में सुरक्षा के लिहाज से ईएसपी या ईएससी दिया जा रहा है लेकिन यह तकनीक क्या है? इसे कार कंपनियां कई नाम से बुलाती है जिसमें ईएससी, वीडीसी, वीएसए या डीएससी शामिल है। यह एक जान बचाने वाली तकनीक है लेकिन यह क्या काम व कैसे करती है?

भारत में अब कई प्रीमियम कारों में यह तकनीक दिए जाने शुरू कर दिए गये हैं लेकिन अभी भी यह अनिवार्य नहीं किया गया है, इसके तहत आने वाले एबीएस को जरूर अनिवार्य किया गया है। यूरोप, अमेरिका जैसी जगहों पर इस तकनीक को अनिवार्य किया जा चुका है। आपके कार में ईएसपी हो सकता है लेकिन इसे कई अन्य नाम दिए जा सकते हैं लेकिन यह सभी वहीं काम करते हैं।

ईएसपी व ईएससी के अलावा इस सिस्टम को वीडीसी (व्हीकल डायनामिक कंट्रोल), वीएसए (व्हीकल स्टेबिलिटी असिस्ट) या डीएससी (डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल) नाम दिया जा सकता है। इसके अलावा कई ब्रांड इसे अपने से नाम देते हैं जैसे वॉल्वो, डायनामिक स्टेबिलिटी व ट्रैक्शन कंट्रोल (डीटीएससी) तो पोर्शे इसे पीएसएम (पोर्शे स्टेबिलिटी मैनेजमेंट) नाम दिया है।

आम तौर पर इसे टीसीएस (ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम) नाम से भी जाना जाता है। ईएसपी में कई तकनीक शामिल है जो कार को सुरक्षित रखने के लिए एक साथ काम करते हैं और कार को हमेशा कंट्रोल में रखने का काम करता है। इसमें एंटी लॉक ब्रेक (एबीएस) व ट्रैक्शन कंट्रोल (टीसीएस) भी शामिल है।

जैसे ही आप कार को चलाते हैं, इसे एक्सीलरेट, ब्रेक व स्टीयर करते हैं तो कई सेंसर कार के बिहेवियर को मोनिटर करते हैं और सेंट्रल कम्प्यूटर को डेटा भेजते हैं। यह कम्प्यूटर तुलना करता है कि आप क्या कर रहे हैं और कार कैसी प्रतिक्रिया दे रहा है। अगर आप ब्रेक पर भारी है और व्हील लॉक अप होने के डेंजर में हैं तो यह एंटी लॉक ब्रेक को आने को कहता है और टायर को ग्रिप देने में मदद करता है।

हालाँकि यह हर व्हील पर पड़ने वाली ब्रेकिंग पर भी निर्भर करता है, ऐसे में सभी व्हील पर अलग काम होता है। कुल मिलाकर यह सिस्टम आपके द्वरा दिए जा रहे इनपुट से तय करता है कि कुछ गलत तो नहीं है और इसके बाद क्या करना है, और कुछ करना है तो तुरंत एक्शन लेता है, यह सब सिर्फ कुछ सेकंड में हो जाता है।

ईएसपी की वार्निंग लाइट भी अक्सर कारों में दी जाती है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

रहस्य रोमांच • अखिल भारतीय

साल खत्म होने से पहले SUVs पर बंपर डिस्काउंट: क्रेटा, थार और स्कॉर्पियो एन पर ऐसे बचाएं लाखों

रहस्य रोमांच • अखिल भारतीय

महंगी CNG ने बढ़ाई टेंशन? 10 लाख से कम में ये 7 कारें बचाएंगी आपका पेट्रोल का पैसा

रहस्य रोमांच • अखिल भारतीय

Hero Splendor Plus खरीदने का है प्लान? ₹3,086 तक बढ़ी कीमत, जानें नई EMI और ऑन-रोड गणित

रहस्य रोमांच • अखिल भारतीय

कोहरे और खराब रास्तों का डर खत्म: ₹90 हजार से कम में मिलेंगी ये 5 मजबूत और कम मेंटेनेंस वाली बाइक्स

रहस्य रोमांच • अखिल भारतीय

1 लाख रुपये से कम में बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर: ओला और एम्पेयर में से कौन सा है पैसा वसूल?

रहस्य रोमांच • Mumbai

नवी मुंबई में 50 करोड़ का जलवा: एक साथ घर आईं 3 रोल्स-रॉयस, वीडियो देख दंग रह गए लोग

रहस्य रोमांच • अखिल भारतीय

चक्रवात के बीच ₹10 लाख से सस्ती बेस्ट EV: टैक्स छूट और बारिश में ड्राइविंग के खास टिप्स

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल