गुरुवार, 26 नवंबर 2026 09:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
बिजनेस अखिल भारतीय 15,139 व्यूज

कौन हैं वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका, तिरुमला मंदिर में दान किया 121 किलो सोना; सीएम चंद्रबाबू भी रहे मौजूद

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 08:30 PM IST
कौन हैं वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका, तिरुमला मंदिर में दान किया 121 किलो सोना; सीएम चंद्रबाबू भी रहे मौजूद

चेन्नई के वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका ने तिरुमला मंदिर को 121 किलो सोने के आभूषण और लगभग 208 करोड़ रुपये के हीरे दान किए हैं। वर्धमान जैन और राधिका ने तिरुमला मंदिर को दिया 121 किलो सोना दिया दान (फोटो-@TTDevasthanams/X) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, तिरुपति।

चेन्नई के श्रद्धालु वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका ने तिरुमला मंदिर को 121 किलो सोने के आभूषण और करीब 208 करोड़ रुपये मूल्य के हीरे दान किए हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में दिए दान में नौ सेटों के 46 आभूषण शामिल हैं।

इनमें श्रीवारी मुकुट, पद्म पादालु (पैरों के आभूषण) और 238. 2 कैरेट के हीरे सहित अन्य आभूषण हैं। इसे तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के इतिहास में किसी व्यक्ति की ओर से दी गई सबसे बड़ी भेंट बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि चेन्नई के जैन दंपती ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू की मौजूदगी में श्रीवारी को 121 किलो सोने के आभूषण दान किए। टीटीडी के सूत्रों , दान किए गए रत्नों और आभूषणों में से श्रीवारी को दिए गए सोने के आभूषणों का वजन 106 किलो, जबकि देवी श्री पद्मावती अम्मावरु को 15 किलो की पोशाक भेंट की गई।

इस भव्य भेंट में सोने का बाघ-नख, कई तरह की चेन, मुकुट, पद्म पादालु, कमरबंद, कंधों के आभूषण, हाथों के आवरण, शंख और चक्र के चिह्न और अन्य पारंपरिक आभूषण हैं। इन आभूषणों को आगम शास्त्र की परंपराओं व टीटीडी के निर्देशों बनाया गया है। टीटीडी के पास श्रद्धालुओं की भेंट से जमा हुआ 11 टन से अधिक सोना पहले से है।

मुख्यमंत्री ने भगवान वेंकटरेश्वर को इतनी बड़ी भेंट देने के लिए जैन दंपती का आभार जताया और कहा कि सोने के आभूषणों के साथ बहुमूल्य हीरे भी दान किए गए, जिनका कुल मूल्य करीब 206 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री ने बताया कि टीटीडी की मदद से 5,000 मंदिर बनाए जाएंगे। उन्होंने हर मंदिर में ‘अन्न प्रसादम’ की व्यवस्था करने की अपील की।

ऐक्सेस हेल्थकेयर और एशियन चेन्नई इंजीनियरिंग के संस्थापक जैन ने 19 जनवरी, 2025 को तिरुमला मंदिर को छह करोड़ रुपये दान किए थे। 16 मई को उन्होंने टीटीडी को इलेक्ट्रिक बसें दान कीं। इससे पहले उन्होंने टीटीडी को एक करोड़ रुपये की सिक्के जमा करने वाली मशीन भेंट की थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

बिजनेस • अखिल भारतीय

सोने में निवेश का सही तरीका: SGB, ETF या डिजिटल गोल्ड, कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा?

बिजनेस • अखिल भारतीय

विदेशी वेबसाइट्स से शॉपिंग? TCS कटने से बचने के लिए जानें ये जरूरी नियम

बिजनेस • अखिल भारतीय

SGB निवेशकों के लिए बड़ी खबर: ₹12,612 प्रति ग्राम रिडेम्पशन प्राइस तय, आज ही चेक करें अपना बैंक बैलेंस

बिजनेस • अखिल भारतीय

ब्लैक फ्राइडे सेल: बैंक कार्ड ऑफर्स से कैसे बचाएं ज्यादा पैसे? जानें काम के टिप्स

बिजनेस • अखिल भारतीय

आज मंथली F&O एक्सपायरी: भारी उतार-चढ़ाव और बैन लिस्ट के डर से बचना है तो ये गाइड पढ़ें

बिजनेस • अखिल भारतीय

MSCI और Nifty रीबैलेंसिंग: 27-30 नवंबर को बाजार में क्यों आएगी भारी हलचल?

बिजनेस • अखिल भारतीय

शेयर बाजार में आज फिर रौनक: बैंक और IT शेयरों की तेजी से सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, जानें क्या है कारण

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल