दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आज उस समय हड़कंप मच गया, जब गाड़ी का हॉर्न बजाने की मामूली सी बात को लेकर कुछ युवकों ने बीच सड़क पर जमकर उत्पाद मचाया।

ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें

इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।

चमारीखेड़ा पुलिस चौकी के पास हुए इस हंगामे और गाली-गलौज के कारण हाईवे की शांति व्यवस्था पूरी तरह भंग हो गई और राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

लेकिन योगीराज में हुड़दंगियों पर फतेहपुर पुलिस का डंडा तुरंत चला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना फतेहपुर के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा की टीम ने बिना वक्त गंवाए मौके पर घेराबंदी की और बीच सड़क पर तांडव कर रहे दिल्ली के 5 रईसजादों को दबोच लिया।

संपादक की पसंद: महत्वपूर्ण ख़बरें

दर्श न्यूज़ प्रीमियम पर पढ़ें आज की सबसे महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक ख़बरें।

पुलिस की गिरफ्त में आए इन हुड़दंगियों की पहचान दिल्ली के न्यू अशोक विहार निवासी रिवज, देव, रोहित, कृष्णा नगर निवासी गुरूनन्द तिवारी और न्यू अशोक नगर निवासी निखिल के रूप में हुई है, जिन्हें पुलिस ने बीएनएसएस (BNSS) की धारा 170, 126 और 135 के तहत गिरफ्तार किया है। 

पुलिस कस्टडी में आते ही हाईवे पर सीना तानने वाले इन लड़कों की सारी हेकड़ी धरी की धरी रह गई और ये पुलिसकर्मियों के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगे। पूछताछ के दौरान इन आरोपियों ने रोते हुए कहा कि साहब हमसे बहुत बड़ी गलती हो गई है।

ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें

इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।

हमें इस बार माफ कर दो, आगे से कभी ऐसा काम या हुड़दंग नहीं करेंगे। फिलहाल, उपनिरीक्षक शेषपाल सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार और कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार की मुस्तैद टीम ने इन सभी आरोपियों का कागजी चालान कर इन्हें कोर्ट के समक्ष पेश कर दिया है, जिससे साफ संदेश जाता है कि सहारनपुर की सड़कों पर गुंडागर्दी और हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।