जनपद ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने अपराध और अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख अख्तियार किया है।
ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें
इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपराध मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति हर पहलू पर अपराध और अपराधियों की कमर तोड़ने का काम कर रहे हैं।
इसी क्रम गदरपुर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है अवैध कारोबारियों एव जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में जनपद पुलिस हर पहलू पर पैनी नजर बनाए हुए हैं और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
संपादक की पसंद: महत्वपूर्ण ख़बरें
दर्श न्यूज़ प्रीमियम पर पढ़ें आज की सबसे महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक ख़बरें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने जिले भर के समस्त थानों के प्रभारियों और अधीनस्थ पुलिस अधिकारीयों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नकली नोटों, नशा तस्करों, संगठित अपराध अवैध कारोबार एव आमजन की सुरक्षा को प्रभावित करने वाले को अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इसी क्रम में जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन प्रहार के तहत लगातार संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों व अपराधियों गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है, इस अभियान के तहत गदरपुर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।
ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें
इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र चौधरी एसपी काशीपुर और पुलिस उपाधीक्षक बाजपुर के कुशल नेतृत्व और प्रभारी निरीक्षक गदरपुर कोतवाली की अगुवाई में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तु/वाहनों के चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर खास के जरिए सूचना मिली कि सैफ्टा फार्म रोड़ पर पचपुरी गूलरभोज के नजदीक स्थित एक खोखे में कुछ संदिग्धों द्वारा भारी मात्रा में संदिग्ध नोटो के साथ मौजूद हैं।
संपादक की पसंद: महत्वपूर्ण ख़बरें
दर्श न्यूज़ प्रीमियम पर पढ़ें आज की सबसे महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक ख़बरें।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने त्वरित मौके पर पहुंचकर दबिश दी पुलिस टीम द्वारा मौके पर मौजूद दो व्यक्तियों हिरासत में लेकर पूछताछ और तलाशी ली गई जिनके कब्जे से भारी मात्रा में असली और जाली नोट बरामद किए गए।
इन नोटों में ऊपर असली नोट और नीचे नक़ली नोट देखकर पुलिस भी हैरत में पड़ गयी बरामद किए गए नोटों की जांच पड़ताल की गई तो पाया गया कि कई गड्डियों में ऊपर भारतीय रिजर्व बैंक के असली 500 रुपए के नोट लगाएं गये थे।
ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें
इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।
लेकिन नीचे चिल्ड्रन बैंक आफ इंडिया अंकित नकली नोट रखें गये थे जिससे आमजन को आसानी से धोखा दिया जा सके, पुलिस ने मौके से कुल लगभग 04 करोड़ 54 लाख रुपए मूल्य के असली और जाली नोट बरामद किए, शुरुआती तफ्तीश में यह मामला बड़े स्तर पर नकली नोटों को खपाने और आर्थिक अपराध से जुड़ा हुआ माना जा रहा है।
बरामदगी के अनुसार गदरपुर कोतवाली पुलिस ने दोनों अपराधियों के विरुद्ध मुकदमा संख्या 141/26- धारा 179/180/3(5) बी एन एस के तहत दर्ज कर लिया है, पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपितों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
संपादक की पसंद: महत्वपूर्ण ख़बरें
दर्श न्यूज़ प्रीमियम पर पढ़ें आज की सबसे महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक ख़बरें।
और जानकारी जुटाई जा रही है कि इतनी भारी मात्रा में नोट कहां से लाए गए थे और किन लोगों को इनकी सप्लाई की जा रही थी इसके अलावा पुलिस उनके अपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।
और इस गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है, गिरफ्तार आरोपितों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, गिरफ्तार आरोपितों में मुनतियाज पुत्र शाहिद निवासी केशव नगर वार्ड नंबर 06 थाना बाजपुर जनपद ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड और मनोज कुमार पुत्र दूधनाथ निवासी ग्राम पचपुरी कोपा गूलरभोज कोतवाली गदरपुर जनपद ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड है पुलिस ने इनके कब्जे से 18 गड्डियां 500 रुपए के नकली नोट हर गड्डी में 200 नोट, और 20 गड्डी 500 रुपए के नोट जिनके ऊपर असली नोट और नीचे नक़ली नोट पाए गए हैं।
ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें
इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।
22 गड्डी 500 रुपए के नोट जिनमें अधिकांश नोट चिल्ड्रन बैंक आफ इंडिया अंकित नकली पाए गए हैं,12 गड्डी 500 रुपए के नोट जिनमें ऊपर असली और नीचे नक़ली नोट पाए गए हैं।
15 गड्डी 500 रुपए के नोट जिनमें मुख्य नोट असली और नीचे जाली नोट बरामद किए गए हैं,एक काला सफेद धारीदार बेग जिसमें से 157 गड्डी 500-500 रुपए के नकली नोट बरामद किए गए हैं।
संपादक की पसंद: महत्वपूर्ण ख़बरें
दर्श न्यूज़ प्रीमियम पर पढ़ें आज की सबसे महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक ख़बरें।
कुल 04 करोड़ 54 लाख रुपए बरामद किए गए हैं, जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने आर्थिक अपराध नकली नोट नशा एव संगठित अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं बख़्शने की दिशा में ज़रुरी क़दम उठाए हैं।
पुलिस टीम में गदरपुर कोतवाली पुलिस के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बृजवाल,उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह खड़ायत चौकी प्रभारी बन्नाखेड़ा,उप निरीक्षक मुकेश मिश्रा चौकी प्रभारी महतोष,हेड कांस्टेबल जगवीर सिंह, सिपाही लक्ष्मण रघुवीर सिंह अमित देवरानी शामिल हैं।