करोड़ों रुपए के लेन-देन और तथाकथित धोखाधड़ी से संबंधित चर्चित मामले में आरोपी धनंजय गिरी को एस आई टी ने आखिरकार शिकंजे में ले लिया।

ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें

इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।

धनंजय गिरी को गिरफ्तार कर पुलिस टीम उसे काठगोदाम थाने लेकर पहुंची जहां आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है, पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह प्रकरण कुमाऊं मंडल के बड़े धोखाधड़ी मामलों में शामिल हैं।

आरोप है कि धनंजय गिरी ने बैंकिंग लेन-देन से जुड़े मामलों में लोगों को आर्थिक तौर पर नुकसान पहुंचाया और पीड़ितों द्वारा इस मामले में बैंक अफसरों और आरोपी के खिलाफ अपनी शिकायतें दर्ज कराई थी।

संपादक की पसंद: महत्वपूर्ण ख़बरें

दर्श न्यूज़ प्रीमियम पर पढ़ें आज की सबसे महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक ख़बरें।

इस मामले में कुछ लोगों ने राष्ट्रीयकृत पीएनबी और ग्रामीण बैंकों के कर्मचारियों की कथित मिलीभगत के आरोप भी लगाए हैं, हालांकि इन आरोपों की पुष्टि जांच पुरी होने के बाद ही सत्यापित हो सकेगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बहुत से शिकायतकर्ताओं ने कुमाऊं की आईजी श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल से मुलाकात कर पूरे प्रकरण में कारवाई की मांग उठाई थी।

ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें

इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।

जिसके बाद कुमाऊं आईजी श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल ने इस मामले को ऊधम सिंह नगर पुलिस स्थांतरित कर दिया था और विशेष जांच टीम एस आई टी का गठन करने के निर्देश दिए थे।

धनंजय गिरी पर कथित तौर पर करोड़ों रुपए के लेन-देन और तथाकथित धोखाधड़ी से संबंधित गंभीर आरोपों की तफ्तीश लंबे अरसे से चल रही थी, इस दौरान आरोपी की ओर से अदालत में जमानत कि प्रक्रिया भी चल रही है।

संपादक की पसंद: महत्वपूर्ण ख़बरें

दर्श न्यूज़ प्रीमियम पर पढ़ें आज की सबसे महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक ख़बरें।

अब पूरी जांच इस बात पर है कि अदालत इस मामले इस प्रकरण में क्या निर्णय लेती है, पुलिस और एस आई टी की तफ्तीश जारी है।

और मामले में आधिकारिक और विस्तृत बयान दर्ज करने का इंतजार किया जा रहा है, हल्द्वानी में गिरफ्तारी और इस पूरे प्रकरण को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है।

ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें

इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।