रोटरी क्लब ऑफ मसूरी द्वारा आयोजित वार्षिक छात्रवृत्ति सम्मान समारोह में इस वर्ष 85 मेधावी विद्यार्थियों को तीन लाख रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें
इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।
कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी माध्यम विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना रहा।
समारोह में विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम रोटरी क्लब ऑफ मसूरी के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
संपादक की पसंद: महत्वपूर्ण ख़बरें
दर्श न्यूज़ प्रीमियम पर पढ़ें आज की सबसे महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक ख़बरें।
मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3038 के गवर्नर रोटेरियन रवि प्रकाश अपनी पत्नी सहित उपस्थित रहे। उनके साथ रोटरी जोनल हेड रोटेरियन तपन कौशिक और उनकी पत्नी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन डायरेक्टर कम्युनिटी सर्विस रोटेरियन रजत अग्रवाल ने किया।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष कक्षा 8 से 12 तक के हिंदी माध्यम विद्यालयों के टॉपर विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी गई। विशेष रूप से कक्षा 10 के मसूरी टॉपर तथा कक्षा 12 के विज्ञान, वाणिज्य और कला वर्ग के तीन टॉपर्स को 11-11 हजार रुपये की छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया गया।समारोह के दौरान छात्रवृत्ति समिति के अध्यक्ष पीपी शैलेन्द्र करनवाल ने परियोजना की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि रवि प्रकाश ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है।
ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें
इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।
उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन देना सराहनीय पहल है, जिससे विद्यार्थियों में आगे बढ़ने का आत्मविश्वास मजबूत होता है।
उन्होंने आयोजन की व्यवस्थित व्यवस्था और बड़ी संख्या में मौजूद विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की उपस्थिति की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम में ‘फ्रेंड्स ऑफ रोटरी’ के रूप में लगातार सहयोग देने वाले लोगों का भी विशेष उल्लेख किया गया, जिनमें श्रीमती हर्षदा वोरा प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
संपादक की पसंद: महत्वपूर्ण ख़बरें
दर्श न्यूज़ प्रीमियम पर पढ़ें आज की सबसे महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक ख़बरें।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, मीडिया प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में रोटेरियन उपस्थित रहे। समारोह में पीडीजी रणबीर सिंह, पीई अश्वनी मित्तल, पीपी मनोरंजन त्रिपाठी, पीपी प्रमोद साहनी, पीपी आलोक मेहरोत्रा, पीपी डी.के. जैन, पीपी एन.के. साहनी, पीपी सुरेश अग्रवाल, पीपी सुविग्या सबरवाल, पीपी विपुल मित्तल, पीपी विनेश सांघल।
पीपी मनमोहन करनवाल, रोटेरियन अशोक कोहली, मयूर गर्ग, शिवम अग्रवाल, योगिता गोयल और रजत अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। रोटरी क्लब ऑफ मसूरी लंबे समय से शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है।
ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें
इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।
क्लब का यह छात्रवृत्ति कार्यक्रम आर्थिक रूप से जरूरतमंद और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आया है।