मणिपुर के चूड़चंदपुर में सुरक्षाबलों ने 10 फीट लंबा रॉकेट, चार चीनी मोर्टार और छह आईईडी सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। मणिपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई (फोटो-The Assam Rifles/X) चूड़चंदपुर में 10 फीट लंबा रॉकेट, चार मोर्टार मिले।
सुरक्षाबलों ने छह आईईडी और चीनी हथगोले भी बरामद किए। कांगपोकपी में 3. 25 करोड़ की मेथामफेटामाइन जब्त।
डिजिटल डेस्क, चूड़चंदपुर। मणिपुर के चूड़चंदपुर जिले में सुरक्षाबलों ने 10 फीट लंबा रॉकेट, चीन में बने चार मोर्टार और छह इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आइईडी) समेत हथियार और गोला बारूद बरामद किए हैं। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को कांगवई उपमंडल के पी.
जेलजांग गांव के पास जंगल में जिला पुलिस और सेना ने संयुक्त अभियान चलाया था। खुफिया सूचना पर चलाए गए इस अभियान के दौरान 82 एमएम के चार मोर्टार, करीब 10 फीट लंबा और 80 किलोग्राम वजनी रॉकेट, छह आइईडी और पांच चीनी हथगोले मिले। एक सीएमजी, पिस्तौल, दो एकनाली राइफल, 82 और 51 एमएम के 30 मोर्टार बम तथा 5.
6 एमएम के पांच कारतूस बरामद हुए। आइएएनएस एक अन्य अभियान में सुरक्षाबलों ने कांगपोकपी जिले में यात्री बस की तलाशी के दौरान 1. 147 किलोग्राम मेथामफेटामाइन टैबलेट जब्त कीं।
इनकी कीमत करीब 3. 25 करोड़ रुपये है। मेथामफेटामाइन मादक पदार्थ होता है।
खुफिया सूचना पर मणिपुर पुलिस, असम राइफल्स और सीआरपीएफ ने कार्रवाई कर थौबल निवासी मोहम्मद करीम खान उर्फ अचोबा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में असम निवासी कथित खरीदार अब्दुल खालिक की संलिप्तता सामने आई। उसे भी असम पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं