बुधवार, 11 नवंबर 2026 06:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
क्राइम अखिल भारतीय 9,243 व्यूज

ऑक्सफोर्ड म्यूजियम ने 100 साल बाद लौटाईं 39 नागा खोपड़ियां, ब्रिटिश राज में हुई थीं चोरी

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 12:51 PM IST
ऑक्सफोर्ड म्यूजियम ने 100 साल बाद लौटाईं 39 नागा खोपड़ियां, ब्रिटिश राज में हुई थीं चोरी

ऑक्सफोर्ड के पिट रिवर्स संग्रहालय ने औपनिवेशिक काल में छीने गए नागा समुदाय के 39 अवशेष (ज्यादातर खोपड़ियां) नागालैंड के प्रतिनिधिमंडल को सौंप दिए हैं। ऑक्सफोर्ड संग्रहालय ने नागा समुदाय के 39 अवशेष लौटाए ऑक्सफोर्ड संग्रहालय ने नागा समुदाय के 39 अवशेष लौटाए औपनिवेशिक काल में छीने गए थे ये नागा अवशेष नगालैंड में स्मारक में दफनाए जाएंगे पूर्वजों के अवशेष डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी।

औपनिवेशिक काल में अपनी मातृभूमि से छीन ली गईं और ब्रिटिश संग्रहालय में महज प्रदर्शनी की वस्तु बनकर रह गईं नागा समुदाय की 39 अवशेषों (ज्यादातर खोपड़ियां) की घर वापसी की यात्रा आखिरकार शुरू हो गई। सोमवार को ऑक्सफोर्ड के प्रतिष्ठित पिट रिवर्स संग्रहालय ने इन अवशेषों को आधिकारिक रूप से नगालैंड के प्रतिनिधिमंडल को सौंप दिया।

इसी के साथ दशकों से चला आ रहा इंतजार अब खत्म हो गया। ये अवशेष नागालैंड में एक पार्क में बने साझा स्मारक में दफनाए जाएंगे। बुजुर्गों , यह कदम न सिर्फ पूर्वजों को सम्मानजनक विश्राम देगा, बल्कि औपनिवेशिक घावों को भरने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

संग्रहालय की निदेशक लौरा वैन ब्रोकहोवेन ने इसे एक ऐतिहासिक क्षण बताया, जो आने वाली पीढ़ियों को सुनाई जाने वाली कहानियों का हिस्सा बनेगा। ये अवशेष 1910 से 1940 के दशक के बीच ऑक्सफोर्ड पहुंचे थे। संग्रहालय ने माना कि इनमें से कुछ को सैन्य अभियानों के दौरान जब्त किया गया था।

दशकों तक इन्हें सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने के बाद, संग्रहालय ने अपनी 'औपनिवेशिक-मुक्त करने की प्रक्रिया' के तहत 2020 में इन्हें सार्वजनिक प्रदर्शन से हटा दिया था। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

क्राइम • अखिल भारतीय

पहले दीवार पर दे मारा सिर फिर गला घोंटकर हत्या, हैदराबाद में होम गार्ड पत्नी को पति ने उतारा मौत के घाट

क्राइम • अखिल भारतीय

डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी रोकने के उपाय बताएं WhatsApp और अन्य प्लेटफार्म : सुप्रीम कोर्ट

क्राइम • Bhopal

वाजपेयी नगर हत्याकांड: बुजुर्ग महिला का मर्डर कर सोने का दांत उखाड़ ले गई थी पड़ोसन, 8 घंटे की पूछताछ के बाद कबूलनामा

क्राइम • Bhopal

वाजपेयी नगर हत्याकांड: बुजुर्ग महिला का मर्डर कर सोने का दांत उखाड़ ले गई थी महिला, 8 घंटे की पूछताछ के बाद कबूलनामा

क्राइम • अखिल भारतीय

गुवाहाटी में शादीशुदा महिला के टुकड़े-टुकड़े कर नाले में फेंका, 10 साल के अफेयर के बाद प्रेमी ने दी दर्दनाक मौत

क्राइम • अखिल भारतीय

FMGE परीक्षा फर्जीवाड़ा: महाराष्ट्र साइबर सेल का बड़ा एक्शन, यूपी और एमपी से दो मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार

क्राइम • अखिल भारतीय

अफेयर में रोड़ा बन रहा था पति, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर उतारा मौत के घाट; पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल