पत्नी और प्रेमी ने अवैध संबंध के चलते की हत्या पत्नी और प्रेमी ने अवैध संबंध के चलते की हत्या हत्या को दिल का दौरा बताकर छिपाने का प्रयास किया पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज, दोनों आरोपी गिरफ्तार डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बेंगलुरु के डोड्डाथोगुरु में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी।
हत्या के बाद दोनों ने इसे दिल का दौरा बताकर लगभग एक महीने तक अपने अपराध को छुपाने में कामयाब रहे। पुलिस द्वारा पकड़े जाने से पहले यह रहस्य काफी समय तक दबे रहा। मामला 12 अक्टूबर को सामने आया, जब पीड़ित उपेंद्र के भाई ने उनकी मौत की शिकायत दर्ज कराई।
उन्होंने दावा किया कि उनका 41 वर्षीय बड़ा भाई बाथरूम जाते समय फिसल कर गिर गया था और दिल का दौरा पड़ने से उसकी मृत्यु हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अप्राकृतिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस को संदेह हुआ तो मौत के आसपास की परिस्थितियों की गहन जांच शुरू की गई।
5 नवंबर को पुलिस ने 46 साल के मधुसूदन रेड्डी को मामले के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ के दौरान, रेड्डी ने कथित तौर पर उपेंद्र की पत्नी, अनीता (36) के साथ अवैध संबंध में शामिल होने की बात कबूल की। पुलिस ने कहा कि पति को उनके रिश्ते का पता चल गया था और उसने दोनों को चेतावनी दी थी।
यह सोचकर कि वह उनके रिश्ते में रोड़ा बनेगा इसलिए दोनों ने कथित तौर पर उसे मारने की साजिश रची। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 12 अक्टूबर की तड़के पीड़ित का गला घोंट दिया। हत्या को छुपाने के लिए, उन्होंने कथित तौर पर दुर्घटनावश गिरने से मौत का नाटक किया और दावा किया।
रेड्डी के कबूलनामे के बाद, पुलिस ने 6 नवंबर को अनिता को डोड्डाथोगुरु स्थित उसके घर से हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर हत्या में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं