शनिवार, 07 नवंबर 2026 10:41 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
क्राइम अखिल भारतीय 19,050 व्यूज

भारत के घरेलू मामलों में दखल की साजिश का शक, 10 लाख डॉलर के संदिग्ध लेन-देन की जांच में जुटी ED

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 09:19 AM IST
भारत के घरेलू मामलों में दखल की साजिश का शक, 10 लाख डॉलर के संदिग्ध लेन-देन की जांच में जुटी ED

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईडी ने भारत के घरेलू मामलों में कथित हस्तक्षेप और 10 लाख डॉलर के संदिग्ध लेन-देन के मामले में दो विदेशी संस्थाओं के खिलाफ विस्तृत जांच शुरू कर दी है। यह रकम कई देशों के जरिए घुमाकर ब्रिटेन के एक ऐसी कंपनी को भेजी गई थी, जिसके तार भारत से जुड़े हुए हैं।

ईडी , इस पूरे नेटवर्क में जर्मनी, दुबई, लिथुआनिया, कनाडा, सेंट किट्स और ब्रिटेन जैसे कई अधिकार क्षेत्र शामिल हैं। जांच एजेंसी ने टैक्स हैवन माने जाने वाले देश सेंट किट्स एंड नेविस में रजिस्टर्ड कंपनी टीसीसी डिजिटल मार्केट्स लिमिटेड को फंड का स्रोत पाया है, जहां से यह पैसा विभिन्न लेयरिंग से होते हुए भारत में कुछ संस्थाओं और व्यक्तियों तक पहुंचा।

जांच में सामने आया है कि 10 लाख डॉलर की वास्तविक शुरुआत जर्मनी के डॉ. मैथियास कार्ल वोग्ट ट्रस्ट से हुई थी। जांच से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, जर्मन कानूनों से बचने के लिए ट्रस्ट ने यह रकम पहले लिथुआनिया की कंपनी एक्स-बेस डिजिटल यूएबी को ट्रांसफर की।

शुरुआती जांच में डॉ. मैथियास वोग्ट का एक पत्र भी मिला है, जिसमें जिक्र है कि यह भुगतान डिजिटल करेंसी के जरिए किया गया था। खुफिया इनपुट , इन डिजिटल संपत्तियों के दुबई और लिथुआनियाई कंपनी में अवैध हवाला नेटवर्क के जरिए पहुंचने का अंदेशा है, जहां से इन्हें आगे ब्रिटेन भेजा गया।

ब्रिटेन की जिस कंपनी को यह रकम मिली, उसके एयरवॉलेक्स बैंक खाते में फरवरी और मार्च 2026 के बीच 10 लाख डॉलर आए। अलग-अलग चैनलों से घुमाने के बाद सेंट किट्स एंड नेविस की कंपनी के जरिए इस रकम को कानूनी रूप से ग्रांट का नाम दिया गया। वहां से ब्रिटिश पाउंड में दो किस्तों 367006 पाउंड और 371746 पाउंड के रूप में ब्रिटेन की फर्म को भुगतान किया गया, जहां से यह पैसा भारत में लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचाया गया।

कैरेबियाई देशों को वैश्विक आर्थिक अपराधियों द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग के लिए पसंदीदा ठिकाना माना जाता है। जांच के दौरान एजेंसी को कनाडा में रजिस्टर्ड एक अन्य कंपनी जेड-बेस डिजिटल इंक के संदिग्ध लेन-देन का भी पता चला है। इस कनाडाई कंपनी ने भी फरवरी में उसी ब्रिटिश फर्म के एयरवॉलेक्स खाते में 5 लाख डॉलर ट्रांसफर किए थे।

भारतीय जांच एजेंसियां अब एयरवॉलेक्स से इन लेन-देन के विस्तृत रिकॉर्ड की पुष्टि करवा रही हैं। दोनों संदिग्ध लेन-देन को मिलाकर कुल राशि 15 लाख डॉलर बैठती है, जिसकी गहन जांच जारी है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

क्राइम • अखिल भारतीय

जज अमन शर्मा मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान लेकर क्राइम ब्रांच से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

क्राइम • Mumbai

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: शूटर के नाबालिग होने के दावे की होगी जांच, मकोका कोर्ट ने दिए आदेश

क्राइम • Mumbai

904 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में किशोर बियानी पर सीबीआई का शिकंजा, मुंबई में कई ठिकानों पर छापामारी

क्राइम • अखिल भारतीय

सरकार ने बचाए लोगों के 6500 करोड़ रुपये, लाखों फर्जी मोबाइल नंबर किए बंद

क्राइम • अखिल भारतीय

मिजोरम में पटाखे जलाए तो जेल जाएंगे सरकारी बाबू, गृह मंत्री ने दी सख्त चेतावनी

क्राइम • अखिल भारतीय

हत्या से लेकर लाशें ठिकाने लगाने तक। बेंगलुरु नरसंहार में पिता की मददगार थी नाबालिग बेटी

क्राइम • अखिल भारतीय

बेंगलुरु: कैब ड्राइवर ने पत्नी और बेटा समेत ससुराल के 7 लोगों का किया मर्डर, अलग-अलग जगह फेंके शव

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल