शनिवार, 07 नवंबर 2026 03:38 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
क्राइम अखिल भारतीय 10,492 व्यूज

जज अमन शर्मा मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान लेकर क्राइम ब्रांच से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 02:00 AM IST
जज अमन शर्मा मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान लेकर क्राइम ब्रांच से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

न्यायिक अधिकारी अमन शर्मा की मौत की जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट (फोटो- ) अमन शर्मा दो मई को दक्षिणी दिल्ली स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए थे शीर्ष न्यायालय ने 30 अक्टूबर को इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया था । सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली न्यायिक सेवा के अधिकारी अमन शर्मा की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच से जांच की प्रगति पर स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।

अमन शर्मा दो मई को दक्षिणी दिल्ली स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए थे। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया। पीठ में जस्टिस जोयमाल्य बागची और जस्टिस वी.

मोहना भी शामिल हैं। शीर्ष न्यायालय ने 30 अक्टूबर को इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया था। मामले का शीर्षक न्यायिक अधिकारी (पूर्व जज) अमन शर्मा की संदिग्ध मौत के संबंध में रखा गया है।

अमन शर्मा ने 2018 में कानून की पढ़ाई पूरी की थी और 2021 में दिल्ली न्यायिक सेवा में शामिल हुए थे। वह कड़कड़डूमा अदालत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने अक्टूबर 2025 में यह जिम्मेदारी संभाली थी।

अमन शर्मा के परिवार ने आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी, जो स्वयं न्यायिक अधिकारी हैं और ससुराल पक्ष के लोग उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। परिवार , घटना से करीब दो महीने पहले से वह काफी तनाव में थे। उनके पिता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने पत्नी के खिलाफ एफआइआर दर्ज की थी।

बाद में मामले की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

क्राइम • Mumbai

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: शूटर के नाबालिग होने के दावे की होगी जांच, मकोका कोर्ट ने दिए आदेश

क्राइम • Mumbai

904 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में किशोर बियानी पर सीबीआई का शिकंजा, मुंबई में कई ठिकानों पर छापामारी

क्राइम • अखिल भारतीय

सरकार ने बचाए लोगों के 6500 करोड़ रुपये, लाखों फर्जी मोबाइल नंबर किए बंद

क्राइम • अखिल भारतीय

मिजोरम में पटाखे जलाए तो जेल जाएंगे सरकारी बाबू, गृह मंत्री ने दी सख्त चेतावनी

क्राइम • अखिल भारतीय

हत्या से लेकर लाशें ठिकाने लगाने तक। बेंगलुरु नरसंहार में पिता की मददगार थी नाबालिग बेटी

क्राइम • अखिल भारतीय

बेंगलुरु: कैब ड्राइवर ने पत्नी और बेटा समेत ससुराल के 7 लोगों का किया मर्डर, अलग-अलग जगह फेंके शव

क्राइम • अखिल भारतीय

अरुणाचल प्रदेश: डकैती के मामले में पांच गिरफ्तार, विदेशी पिस्तौल और चोरी के गहने बरामद

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल