राइफल लूटने के मामले में मुख्य आरोपी महिला गिरफ्तार मुख्य आरोपी महिला हसीना अख्तर अपने बेटों सहित गिरफ्तार। बीएसएफ जवानों पर हमले और राइफल लूट में 19 गिरफ्तार। त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करों को रोकने का प्रयास।
डिजिटल डेस्क, अगरतला। त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले के बोक्सानगर के आशाबाड़ी गांव में दो नवंबर को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों पर हुए हमले और सर्विस राइफल लूटने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस हिंसा के सिलसिले में मुख्य आरोपित महिला हसीना अख्तर, उसके बेटे रबीउल हुसैन और महबुल हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इसके साथ ही, इस मामले में अब तक कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह घटना तब हुई जब बीएसएफ जवानों ने भारत-बांग्लादेश सीमा के पास कथित तौर पर तस्करों को रोकने का प्रयास किया था। इस दौरान लगभग 50 लोगों की भीड़ ने जवानों पर हमला कर दिया और एक पंप-एक्शन गन (पीएजी) छीन ली, जिसमें कंपनी कमांडर सहित तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
मुख्यमंत्री माणिक साहा ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए अधिकारियों को सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस और बीएसएफ द्वारा रहीमपुर मार्केट और अन्य संदिग्ध ठिकानों पर व्यापक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम, बीएनएस और सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और जांच लगातार जारी है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं