शनिवार, 07 नवंबर 2026 11:30 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
क्राइम अखिल भारतीय 9,091 व्यूज

'जनता की गाड़ियों से पेट्रोल की चोरी हो रही', राहुल गांधी ने सरकार की ई-20 नीति पर उठाए सवाल

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 08:30 PM IST
'जनता की गाड़ियों से पेट्रोल की चोरी हो रही', राहुल गांधी ने सरकार की ई-20 नीति पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने सरकार की एथनॉल नीति पर सवाल उठाए हैं, आरोप लगाया कि महंगे पेट्रोल के नाम पर गाड़ियों में अधिक एथनॉल भरा जा रहा है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक सरकार की जांच रिपोर्ट में पेट्रोल में 30 प्रतिशत तक एथनॉल मिलाए जाने के दावे का हवाला देते हुए सरकार की एथनॉल नीति पर तीखे सवाल उठाए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया है कि लोगों से पैसा महंगे पेट्रोल लिया जा रहा मगर गाड़ियों की टंकी में एथेनॉल भरा जा रहा है। कांग्रेस नेता ने सरकार की एथनॉल नीति पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री से पेट्रोल में एथनॉल मिलावट पर जवाब मांगा और आरोप लगाया कि सरकार की ई-20 नीति वास्तव में 420 बन गई है तथा जनता की गाड़ियों से पेट्रोल की चोरी हो रही है।

पेट्रोल में एथनॉल मिलावट को लेकर कुछ अर्से से लगातार सरकार पर निशाना साध रहे नेता विपक्ष ने कहा कि सरकार का दावा है कि पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रित होता है। लेकिन कर्नाटक के सात जिलों से लिए गए नमूनों की जांच में एथनॉल की मात्रा इससे कहीं अधिक पाई गई। कर्नाटक की इस जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए शनिवार को एक्स पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार कहती है- पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल है।

कर्नाटक सरकार ने सात जिलों से पेट्रोल के सैंपल लेकर मान्यता प्राप्त लैब में जांच करवाई। राहुल ने कहा कि नतीजा देखिए, 14 में से 11 सैंपल में 20 प्रतिशत से ज्यादा एथनॉल। आईओसीएल में 31.

2 प्रतिशत, एचपीसीएल में 30. 5 फीसद। बीपीसीएल, नायरा, शेल-सरकारी हों या प्राइवेट-सब सीमा से ऊपर और कंपनियों की अपनी लैब ने एथनॉल की मात्रा रिपोर्ट में लिखी ही नहीं।

इन पेट्रोलियम कंपनियों के पेट्रोल में तय सीमा से ज्यादा एथनॉल मिलाने की बात उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मतलब आप पैसा महंगे पेट्रोल का दे रहे हैं, टंकी में एथनॉल भरा जा रहा है। नुकसान किसका? आपका।

आपकी गाड़ी इतना एथनॉल पचाने के लिए बनी ही नहीं। मतलब, घटता माइलेज, बार-बार मैकेनिक। शौक से ली गई गाड़ी की बर्बादी।

और पंप पर लिखा तक नहीं कि टंकी में क्या डाला जा रहा है। चुनने का कोई विकल्प नहीं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि मोदी जी, बताइए देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?

पेट्रोल में असल में कितना एथनॉल है? 20 प्रतिशत से ज्यादा मिलावट करने वाली कंपनियों पर कार्रवाई कब होगी? और डिबेट की चुनौती अब भी खड़ी है।

ये मुद्दा भी जोड़ लेंगे, आपकी नीतियों से असल में फायदा किसे हो रहा है? देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

क्राइम • अखिल भारतीय

मटन करी की दावत, नींद की गोलियां और तेज आवाज की टीवी। बेंगलुरु में 7 लोगों के मर्डर की Inside Story

क्राइम • अखिल भारतीय

मटन करी की दावत, नींद की गोलियां और तेज आवाज में टीवी। बेंगलुरु में 7 लोगों के मर्डर की Inside Story

क्राइम • अखिल भारतीय

भारत के घरेलू मामलों में दखल की साजिश का शक, 10 लाख डॉलर के संदिग्ध लेन-देन की जांच में जुटी ED

क्राइम • अखिल भारतीय

जज अमन शर्मा मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान लेकर क्राइम ब्रांच से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

क्राइम • Mumbai

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: शूटर के नाबालिग होने के दावे की होगी जांच, मकोका कोर्ट ने दिए आदेश

क्राइम • Mumbai

904 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में किशोर बियानी पर सीबीआई का शिकंजा, मुंबई में कई ठिकानों पर छापामारी

क्राइम • अखिल भारतीय

सरकार ने बचाए लोगों के 6500 करोड़ रुपये, लाखों फर्जी मोबाइल नंबर किए बंद

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल