भोपाल के शाहजहांनाबाद में 75 वर्षीय महिला की हत्या का सच सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पड़ोसन की पहचान उसकी चप्पल से की। 75 साल की बूढ़ी महिला की हत्या का सच आया सामने (प्रतीकात्मक फोटो) 75 साल की बूढ़ी महिला की बेरहमी से हत्या।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके की वाजपेयी नगर मल्टी में 75 साल की बूढ़ी महिला कलरी देवी की मौत का सच सामने आ गया है। पुलिस ने आरोपी रेखा उर्फ रीता को गिरफ्तार कर लिया है।
8 घंटे की पूछताछ के बाद आरोपी पड़ोसन ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी रेखा 500 रुपये मांगने बुजुर्ग महिला के घर पहुंची थी। पैसे देने से इनकार करने पर उसने बुजुर्ग की हत्या कर दी और सोने के जेवर, यहां तक कि सोने के दांत भी निकालकर फरार हो गई।
पुलिस ने पूछताछ के दौरान 45 वर्षीय आरोपी रेखा से एक के बाद एक कई सवाल किए, लेकिन उसने अपना जुर्म कबूल नहीं किया। इस मामले में जब एसीपी अनिल बाजपेयी ने पूछताछ शुरू की, तब आरोपी रेखा ने हत्याकांड का पूरा सच सामने रख दिया। जानकारी के मुताबिक, 'आरोपी रेखा ने जब ACP अनिल बाजपेयी को देखा, तब उसने कहा, मुझे आपके चेहरे में साईं बाबा दिख रहे हैं, मैं आपको कलरी देवी की हत्या का सच बताती हूं।
' पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के जनसंवाद में सुरक्षा की मांग पर शाहजहांनाबाद पुलिस ने वाजपेयी नगर मल्टी में सीसीटीवी लगवाए थे। हत्या के बाद रेखा ने दरवाजे से पैर निकाला, लेकिन किसी की आहट पर वापस खींच लिया। राहगीर के जाते ही मुंह ढककर बाहर निकली।
कैमरों में कैद चाल और चप्पल से पुलिस उस तक पहुंची। डीसीपी जोन-3 आयुष गुप्ता के मुताबिक, शाहजहांनाबाद पुलिस ने रेखा को मर्डर और लूट के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पास से जेवर, नकदी, और चप्पल बरामद हुई है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, वह निशातपुरा में नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म में ढाई साल जेल रही। उस पर मारपीट- लूट का केस भी दर्ज है। 75 साल की बूढ़ी महिला कलरी देवी को पहले बेरहमी से पीटा गया, जिसके बाद उनकी नाक से सोने की लौंग, कान के झुमके और पायल लूट ली।
आरोपी ने क्रूरता की हद पार तब कर दी, जब उसने कलरी देवी का सोने का दांत देखा। आरोपी ने सोने के दांत के लिए मुंह पर कई वार किए और सारे दांत तोड़ दिए, जिसमें सोने का दांत भी टूटकर बाहर आ गया। महिला का विरोध करने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं