मंगलवार, 10 नवंबर 2026 10:41 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 24°C
क्राइम अखिल भारतीय 19,670 व्यूज

गुवाहाटी में शादीशुदा महिला के टुकड़े-टुकड़े कर नाले में फेंका, 10 साल के अफेयर के बाद प्रेमी ने दी दर्दनाक मौत

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 08:52 AM IST
गुवाहाटी में शादीशुदा महिला के टुकड़े-टुकड़े कर नाले में फेंका, 10 साल के अफेयर के बाद प्रेमी ने दी दर्दनाक मौत

गुवाहाटी में शादीशुदा महिला के टुकड़े-टुकड़े कर नाले में फेंका(फोटो: सोशल मीडिया) गुवाहाटी में 10 साल के अफेयर के बाद महिला की हत्या। आरोपी प्रदीप ताये ने धारदार हथियार से हमला कर मारा। शव नाले में फेंका, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

डिजिटल डेस्क, दिसपुर। असम के गुवाहाटी में एक विवाहित महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी और मृतका के बीच पिछले लगभग 10 वर्षों से अफेयर चल रहा था।

महिला की हत्या 1 नवंबर को की गई थी और वारदात के छह दिन बाद उसका शव बरामद हुआ। आरोपी की पहचान धेमाजी निवासी प्रदीप ताये के रूप में हुई है, जो गुवाहाटी के खानापारा इलाके में ड्राइवर का काम करता था। पुलिस , प्रदीप का 35 वर्षीय जीना बैश्य के साथ करीब एक दशक से संबंध था।

दोनों एक ही आवासीय परिसर में किराएदार के रूप में रह रहे थे। हाल के दिनों में दोनों के बीच आपसी विवाद बढ़ने लगे थे, जिसके चलते दोनों के परिवारों के बीच भी तनाव पैदा हो गया था। जांच अधिकारियों के मुताबिक, प्रदीप 1 नवंबर को जीना को अपनी गाड़ी में बाहर ले गया था।

उसने उसी दिन बेलटोला इलाके से एक दाव खरीदा था और उसे गाड़ी में छिपाकर रखा हुआ था। रात करीब 8 बजे वह महिला को खानापारा स्थित गणेश मंदिर के पास एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने हथियार से महिला पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

इसके बाद उसने शव को पास के नाले में फेंक दिया और वहां से फरार हो गया। घटना के छह दिन बाद, यानी 7 नवंबर को पुलिस ने खानापारा के नाले से अज्ञात शव बरामद किया। शिनाख्त के बाद मृतका के पति जीतू भुइया ने उसी रात वशिष्ठ पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की और कड़ियों को जोड़ते हुए 8 नवंबर की रात मुख्य आरोपी प्रदीप ताये को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

क्राइम • Bhopal

वाजपेयी नगर हत्याकांड: बुजुर्ग महिला का मर्डर कर सोने का दांत उखाड़ ले गई थी महिला, 8 घंटे की पूछताछ के बाद कबूलनामा

क्राइम • अखिल भारतीय

FMGE परीक्षा फर्जीवाड़ा: महाराष्ट्र साइबर सेल का बड़ा एक्शन, यूपी और एमपी से दो मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार

क्राइम • अखिल भारतीय

अफेयर में रोड़ा बन रहा था पति, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर उतारा मौत के घाट; पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज

क्राइम • अखिल भारतीय

त्रिपुरा में बीएसएफ जवानों पर हमला और राइफल लूटने के मामले में मुख्य आरोपी महिला गिरफ्तार; अब तक 19 लोग हिरासत में

क्राइम • अखिल भारतीय

'जनता की गाड़ियों से पेट्रोल की चोरी हो रही', राहुल गांधी ने सरकार की ई-20 नीति पर उठाए सवाल

क्राइम • अखिल भारतीय

मटन करी की दावत, नींद की गोलियां और तेज आवाज की टीवी। बेंगलुरु में 7 लोगों के मर्डर की Inside Story

क्राइम • अखिल भारतीय

मटन करी की दावत, नींद की गोलियां और तेज आवाज में टीवी। बेंगलुरु में 7 लोगों के मर्डर की Inside Story

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल