मंगलवार, 10 नवंबर 2026 10:09 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
क्राइम अखिल भारतीय 15,040 व्यूज

डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी रोकने के उपाय बताएं WhatsApp और अन्य प्लेटफार्म : सुप्रीम कोर्ट

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 08:30 PM IST
डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी रोकने के उपाय बताएं WhatsApp और अन्य प्लेटफार्म : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप और अन्य इंटरमीडियरीज से देश में डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी और साइबर अपराधों को रोकने के लिए प्रस्तावित उपायों की जानकारी मांगी है। सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप से डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी रोकने के उपाय मांगे। सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप से डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी रोकने के उपाय मांगे।

प्लेटफार्मों को भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र को प्रस्ताव सौंपने होंगे। बैंकों की लापरवाही से धोखाधड़ी पर पीड़ितों को मुआवजा देना होगा। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

सुप्रीम कोर्ट ने वाट्सएप और अन्य इंटरमीडियरीज से देश में डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी और इससे जुड़े साइबर अपराध रोकने के लिए प्रस्तावित उपायों की जानकारी देने को कहा है। शीर्ष अदालत ने उन्हें अपने प्रस्ताव भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आइ4सी) को भी सौंपने को कहा है।

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने ‘फर्जी दस्तावेजों से जुड़े डिजिटल अरेस्ट के पीड़ितों के संबंध में’ शीर्षक वाले स्वत: संज्ञान मामले पर 29 अक्टूबर को हुई सुनवाई में उक्त आदेश दिया था, जो हाल में सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किया गया।

सुनवाई के दौरान वाट्सएप की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पीठ को बताया था कि प्लेटफार्म ने रोकथाम के एहतियाती उपाय किए हैं, जिनमें 9400 अकाउंट्स के विरुद्ध कार्रवाई भी शामिल है। उन्होंने उठाए गए कदमों का ब्योरा देते हुए हलफनामा दाखिल करने की बात भी कही थी।

सिब्बल का कहना था कि प्लेटफार्म संदिग्ध अकाउंट्स की पहचान करने और यूजर्स को आगाह करने वाला साफ्टवेयर तैयार कर रहा है। शीर्ष अदालत का कहना था कि डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी और साइबर ठगी के अन्य मामलों में वित्तीय संस्थानों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। कोर्ट ने जोर देकर कहा था कि यदि जांच में यह साबित होता है कि वित्तीय संस्थान या बैंक की ओर से सतर्कता बरतने में विफलता के कारण धोखाधड़ी हुई है, तो बैंकों से पीड़ितों को हुए नुकसान की भरपाई कराई जानी चाहिए।

मामले की अगली सुनवाई 23 नवंबर को होगी। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

क्राइम • Bhopal

वाजपेयी नगर हत्याकांड: बुजुर्ग महिला का मर्डर कर सोने का दांत उखाड़ ले गई थी पड़ोसन, 8 घंटे की पूछताछ के बाद कबूलनामा

क्राइम • Bhopal

वाजपेयी नगर हत्याकांड: बुजुर्ग महिला का मर्डर कर सोने का दांत उखाड़ ले गई थी महिला, 8 घंटे की पूछताछ के बाद कबूलनामा

क्राइम • अखिल भारतीय

गुवाहाटी में शादीशुदा महिला के टुकड़े-टुकड़े कर नाले में फेंका, 10 साल के अफेयर के बाद प्रेमी ने दी दर्दनाक मौत

क्राइम • अखिल भारतीय

FMGE परीक्षा फर्जीवाड़ा: महाराष्ट्र साइबर सेल का बड़ा एक्शन, यूपी और एमपी से दो मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार

क्राइम • अखिल भारतीय

अफेयर में रोड़ा बन रहा था पति, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर उतारा मौत के घाट; पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज

क्राइम • अखिल भारतीय

त्रिपुरा में बीएसएफ जवानों पर हमला और राइफल लूटने के मामले में मुख्य आरोपी महिला गिरफ्तार; अब तक 19 लोग हिरासत में

क्राइम • अखिल भारतीय

'जनता की गाड़ियों से पेट्रोल की चोरी हो रही', राहुल गांधी ने सरकार की ई-20 नीति पर उठाए सवाल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल