हैदराबाद के नलगोंडा में एक पति ने घरेलू विवाद के बाद अपनी होम गार्ड पत्नी महबूब बी की कथित तौर पर हत्या कर दी। नलगोंडा में पति ने होम गार्ड पत्नी की हत्या की (फोटो- सोशल मीडिया) नलगोंडा में पति ने होम गार्ड पत्नी की हत्या की घरेलू विवाद के बाद सिर दीवार पर मारा, गला घोंटा मृतका महबूब बी जिला पुलिस मुख्यालय में कार्यरत थीं डिजिटल डेस्क, हैदराबाद।
हैदराबाद के नलगोंडा से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां मंगलवार को एक पति ने अपनी होम गार्ड पत्नी की घरेलू विवाद के बाद कथित तौर पर हत्या कर दी। आरोप है कि बच्चों के स्कूल जाने के बाद, पति ने महिला का सिर दीवार पर दे मारा और फिर गला घोंटकर उसकी जान ले ली।
मृतका, महबूब बी (43), जिला पुलिस मुख्यालय में काम करती थीं। उसने सतीश से शादी की थी, जो पहले होम गार्ड के तौर पर काम करता था और बाद में कांस्टेबल के पद पर चुना गया था। हालांकि, करीब 15 साल पहले उसने एक साल की नौकरी के बाद इस्तीफा दे दिया था और तब से वह बेरोजगार था।
दंपति की दो बेटियां और एक बेटा है। डीएसपी के. शिवराम रेड्डी , मंगलवार सुबह बच्चों के स्कूल जाने के बाद पति-पत्नी के बीच बहस हो गई।
इस दौरान, सतीश ने कथित तौर पर महबूब पर हमला किया, उसका सिर दीवार पर दे मारा और गला घोंट दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पूछताछ के लिए सतीश को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं