मंगलवार, 10 नवंबर 2026 06:06 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
ज्योतिष अखिल भारतीय 5,283 व्यूज

'24 घंटे बीत चुके हैं, मोदी जी', राहुल गांधी ने विदेशी संबंधों पर पीएम मोदी को खुली बहस की फिर दी चुनौती

DARSH NEWS डेस्क • 03 Nov 2026, 09:51 PM IST
'24 घंटे बीत चुके हैं, मोदी जी', राहुल गांधी ने विदेशी संबंधों पर पीएम मोदी को खुली बहस की फिर दी चुनौती

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को विदेशी संबंधों और 'देशद्रोही' के आरोपों पर खुली बहस की चुनौती दोहराई है। राहुल गांधी ने पीएम को फिर खुली बहस की चुनौती दी। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को खुली बहस की चुनौती दोहराई।

विदेशी संबंधों, अडानी मामले और वित्तीय ढांचे पर चर्चा का प्रस्ताव। राहुल ने मोहन भागवत को बहस में जज बनाने का सुझाव दिया। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

राहुल गांधी ने सोशल साइट X पर एक वीडियो शेयर कर देशवासियों को दीवाली की शुभकामनाएं दी। इसी के साथ राहुल गांधी ने पीएम मोदी को खुली बहस की चुनौती दोहराते हुए कहा कि उन्हें दिए हुए 24 घंटे बीत चुके हैं। राहुल गांधी ने सोशल साइट X पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, '24 घंटे बीत चुके हैं मोदी जी।

मैंने आपको चुनौती दी थी। आप कहते हैं कि विपक्ष देशद्रोही है। कोई भी मंच चुनें, कोई भी जगह तय करें और मुझसे बहस करें।

' देशद्रोही कौन है? विदेशी फोर्सेस का कनेक्शन किसका है? और किस प्रकार का कनेक्शन है?

जल्दी से जल्दी कीजिए, डरिए मत। कांग्रेस नेता की यह टिप्पणी उस चुनौती के 24 घंटे बाद आई है जिसमें उन्होंने पीएम को विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बनने आरोपों पर खुली बहस के लिए कहा था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि पीएम ऐसा करने की हिम्मत नहीं जुटा पाएंगे।

बहस के निष्पक्ष संचालन को लेकर राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक का नाम आगे कर दिया। उन्होंने कहा, 'हम दोनों वहां होंगे, मीडिया मौजूद रहेगा, देश के युवा होंगे और एक मेज होगी। आप एक तरफ बैठिए और मैं दूसरी तरफ।

आप जिसे चाहें जज बना लें, चाहें तो मोहन भागवत जी को उस कुर्सी पर बिठा दें। फिर हम दूध का दूध और पानी का पानी करेंगे। ' राहुल गांधी ने उन मुद्दों का जिक्र किया जिन पर वह चर्चा करने चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि बहस के दौरान वित्तीय ढांचे, अमेरिकी समझौते, उद्योगपति गौतम अडानी से जुड़े मामलों और जेफरी एपस्टीन के मामले पर खुली चर्चा होगी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

ज्योतिष • अखिल भारतीय

'अगला लक्ष्य दिमागी नक्सलियों का खात्मा', किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार

ज्योतिष • अखिल भारतीय

'राहुल से पहले भी था एक बेटा, पैदा होते ही छिन गई थी खुशियां'; सोनिया गांधी ने साझा किया दर्द

ज्योतिष • अखिल भारतीय

'गोद में बैठना और हाथ थामे रखना', इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल-प्रियंका ने शेयर किया भावुक पोस्ट

ज्योतिष • अखिल भारतीय

'IDBI बैंक की हालत बहुत खराब थी', राहुल गांधी के आरोप पर निर्मला सीतारमण का पलटवार

ज्योतिष • अखिल भारतीय

'हर जगह साजिशें देखना बंद कीजिए', राहुल गांधी की टाटा वाली टिप्पणी पर निर्मला सीतारमण का पलटवार

ज्योतिष • अखिल भारतीय

गर्भवती पत्रकार से 'बदसलूकी' मामले में राहुल को नोटिस, तीन नवंबर को सुनवाई

ज्योतिष • अखिल भारतीय

'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं', राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर बोले शशि थरूर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल