मंगलवार, 10 नवंबर 2026 05:23 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
ज्योतिष अखिल भारतीय 10,878 व्यूज

'राहुल से पहले भी था एक बेटा, पैदा होते ही छिन गई थी खुशियां'; सोनिया गांधी ने साझा किया दर्द

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 03:56 PM IST
'राहुल से पहले भी था एक बेटा, पैदा होते ही छिन गई थी खुशियां'; सोनिया गांधी ने साझा किया दर्द

सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में खुलासा हुआ है कि राहुल गांधी के जन्म से पहले उन्होंने 1969 में अपना पहला बेटा खो दिया था। सोनिया गांधी ने राहुल से पहले खोया था पहला बेटा। प्रीमैच्योर जन्म के कुछ घंटों बाद ही हुई मृत्यु।

बच्चे को महरौली में फिरोज गांधी के फार्म पर दफनाया। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की हाल ही में जारी आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में एक ऐसे बच्चे का जिक्र है, जिसके बारे में सार्वजनिक जीवन में शायद ही कभी चर्चा नहीं हुआ।

समाचार एजेंसी , यह बच्चा उनका और उनके पति, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का पहला बेटा था, जिसे इस दंपति ने राहुल गांधी के जन्म से एक साल से भी अधिक समय पहले खो दिया था। सोनिया गांधी लिखती हैं कि यह दुखद घटना जनवरी 1969 में घटी थी। इससे कुछ महीने पहले ही जब उनके गर्भवती होने की खबर आई थी, तो पूरे गांधी परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई थी।

सार्वजनिक तौर पर अपनी भावनाएं खुलकर न जताने वाली पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी इस खबर का गर्मजोशी से स्वागत किया था और अपनी बहू को गले लगा लिया था। इंदिरा गांधी ने खुशी में कहा था कि एक बड़ा बच्चा दूसरे बच्चे को जन्म देने जा रहा है। हालांकि, यह खुशी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सकी।

तय समय से करीब दो महीने पहले ही सोनिया गांधी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और 18 जनवरी 1969 को उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। प्रीमैच्योरहोने के बावजूद नवजात देखने में स्वस्थ लग रहा था। सोनिया लिखती हैं कि जब बच्चे को इनक्यूबेटर में रखा गया, तब मैंने उसकी पहली रोने की आवाज सुनी।

बाद में राजीव मुझे उसे दिखाने ले गए, घने काले बालों और लंबी, पतली उंगलियों वाला एक नन्हा सा सुंदर बच्चा। हमें देखते ही उससे बेपनाह प्यार हो गया। लेकिन वह नन्हीं जान केवल कुछ ही घंटे जीवित रह सकी।

डॉक्टरों ने राजीव गांधी को पहले ही आगाह कर दिया था कि बच्चे के बचने की संभावना बहुत कम है। अगली सुबह जब इस दंपति को बच्चे के न रहने की खबर मिली, तो दोनों गहरे सदमे में आ गए। सोनिया गांधी याद करती हैं कि हमेशा संयमित रहने वाले राजीव गांधी भी खुद को रोक नहीं पाए और उनके साथ फूट-फूट कर रोने लगे।

उस समय दौरे पर बाहर गईं इंदिरा गांधी भी अपना दौरा बीच में छोड़कर तुरंत अस्पताल पहुंचीं और उन्होंने नम आंखों से दोनों को गले लगाया। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

ज्योतिष • अखिल भारतीय

'अगला लक्ष्य दिमागी नक्सलियों का खात्मा', किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार

ज्योतिष • अखिल भारतीय

'24 घंटे बीत चुके हैं, मोदी जी', राहुल गांधी ने विदेशी संबंधों पर पीएम मोदी को खुली बहस की फिर दी चुनौती

ज्योतिष • अखिल भारतीय

'गोद में बैठना और हाथ थामे रखना', इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल-प्रियंका ने शेयर किया भावुक पोस्ट

ज्योतिष • अखिल भारतीय

'IDBI बैंक की हालत बहुत खराब थी', राहुल गांधी के आरोप पर निर्मला सीतारमण का पलटवार

ज्योतिष • अखिल भारतीय

'हर जगह साजिशें देखना बंद कीजिए', राहुल गांधी की टाटा वाली टिप्पणी पर निर्मला सीतारमण का पलटवार

ज्योतिष • अखिल भारतीय

गर्भवती पत्रकार से 'बदसलूकी' मामले में राहुल को नोटिस, तीन नवंबर को सुनवाई

ज्योतिष • अखिल भारतीय

'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं', राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर बोले शशि थरूर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल