शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 03:37 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
बिजनेस Mumbai 19,380 व्यूज

26/11 Mumbai Attacks :18 साल बाद भी याद हैं जख्म, भारतीय अर्थव्यवस्था को कितनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी?

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 11:23 AM IST
26/11 Mumbai Attacks :18 साल बाद भी याद हैं जख्म, भारतीय अर्थव्यवस्था को कितनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी?

26 नवंबर 2008। मुंबई की सड़कों पर अचानक गोलियों की आवाज गूंजने लगी। दस आतंकियों ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को निशाना बनाया।

करीब चार दिनों तक चले इस आतंकी हमले ने न सिर्फ 166 लोगों की जान ले ली, बल्कि भारत की सुरक्षा व्यवस्था, कारोबार और अर्थव्यवस्था को भी बड़ा झटका दिया। इस हमले में 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। ताज महल पैलेस होटल, ओबेरॉय-ट्राइडेंट होटल, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और कई अन्य प्रमुख स्थान आतंकियों के निशाने पर थे।

26/11 का हमला भारत के इतिहास के सबसे दर्दनाक अध्यायों में से एक है। लेकिन इस हमले का असर सिर्फ जान-माल के नुकसान तक सीमित नहीं था। होटल, पर्यटन, एविएशन, बीमा और मुंबई के स्थानीय कारोबार को भी भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

आइए समझते हैं कि 18 साल पहले हुए इस हमले ने भारतीय अर्थव्यवस्था को कितना प्रभावित किया था। 26/11 हमले के बाद निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल भारतीय शेयर बाजार की स्थिरता को लेकर था। हमले से पहले 26 नवंबर 2008 को बीएसई सेंसेक्स करीब 9,026 अंक पर बंद हुआ था।

इसके बाद 28 नवंबर को जब बाजार में कारोबार दोबारा शुरू हुआ, तो सेंसेक्स 1. 52 फीसदी की गिरावट के साथ 8,898 अंक पर खुला। हालांकि, बाजार ने जल्द ही रिकवरी दिखाई और कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 0.

73 फीसदी की बढ़त के साथ 9,092 अंक पर बंद हुआ। यहां एक बात समझना जरूरी है कि उस समय भारतीय बाजार पहले से ही वैश्विक वित्तीय संकट के दबाव में थे। साल 2008 की शुरुआत से ही विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) भारतीय बाजारों से करीब 13.

5 अरब डॉलर की निकासी कर चुके थे। सेंसेक्स भी अपने पिछले उच्चतम स्तर करीब 21,000 से काफी नीचे आ चुका था। ऐसे में 26/11 के हमले ने बाजार की चिंताओं को और बढ़ाया, लेकिन इसका असर लंबे समय तक बाजार पर नहीं बना रहा।

26/11 हमले से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में होटल और पर्यटन उद्योग शामिल थे। मुंबई के दो प्रतिष्ठित होटल ताज महल पैलेस और ओबेरॉय-ट्राइडेंट को आतंकियों ने सीधे निशाना बनाया था। हमले के दौरान इन होटलों को भारी नुकसान पहुंचा और मरम्मत तथा पुनर्निर्माण के लिए इन्हें बंद करना पड़ा।

इस घटना के बाद विदेशी पर्यटकों के बीच भारत की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गईं। कई विदेशी पर्यटकों ने अपनी भारत यात्रा रद्द कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों के होटलों में ऑक्यूपेंसी करीब 25 फीसदी तक गिर गई थी।

इसका असर होटल कारोबार, एयरलाइंस और पर्यटन से जुड़े दूसरे व्यवसायों पर भी पड़ा। अनुमानों के मुताबिक, इस हमले के कारण मुंबई को करीब 4,000 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ था। आतंकी हमले के बाद होटल और अन्य प्रभावित संपत्तियों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए बीमा दावों में भी बढ़ोतरी हुई।

भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDA) के अनुमानों , इस हमले के कारण टेररिज्म इंश्योरेंस पूल को करीब 500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ताज महल पैलेस होटल को मरम्मत और बहाली के खर्च के लिए करीब 180 करोड़ रुपये का बीमा मुआवजा मिला था।

उस समय तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने भी माना था कि इस घटना का अर्थव्यवस्था पर अल्पकालिक नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया था कि भारत इस झटके से उबर जाएगा।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

बिजनेस • अखिल भारतीय

30 नवंबर डेडलाइन: टैक्स प्रूफ जमा करने में देरी पड़ी भारी, तो कट सकती है आपकी सैलरी!

बिजनेस • अखिल भारतीय

RBI का बड़ा कदम: बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹75,006 करोड़, क्या सस्ता होगा लोन?

बिजनेस • अखिल भारतीय

पेट्रोल-डीजल के दाम: 27 नवंबर को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लिस्ट

बिजनेस • अखिल भारतीय

CBDT का नया आदेश: AY 2026-27 के लिए ट्रांसफर प्राइसिंग टॉलरेंस लिमिट तय, जानें क्या हैं नियम

बिजनेस • अखिल भारतीय

8th Pay Commission : पेंशनर्स ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, OPS बहाली से 20% अंतरिम राहत तक रखीं 11 बड़ी मांगें

बिजनेस • अखिल भारतीय

जियो का ₹50 वाला नाइट डेटा पैक लॉन्च, डेटा लिमिट में बड़ा बदलाव: क्या अब आपका प्लान है बेस्ट?

बिजनेस • अखिल भारतीय

Netflix Controversy: भारत में पाकिस्तानी कंटेंट Ban, YouTube पर अरबों Views!

बिजनेस • अखिल भारतीय

Mahanadi Coalfields IPO Listing: आज बाजार में होगी एंट्री, क्या ₹136 के ऊपर खुलेगा शेयर?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल