रविवार, 29 नवंबर 2026 08:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
स्पेशल अखिल भारतीय 9,573 व्यूज

बिहार की कोसी नदी में मिलीं 40 गंगा डॉल्फिन और 450 कछुए, दुर्लभ घड़ियाल भी दिखा

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 07:01 PM IST
बिहार की कोसी नदी में मिलीं 40 गंगा डॉल्फिन और 450 कछुए, दुर्लभ घड़ियाल भी दिखा

बिहार के कोसी क्षेत्र में जैव विविधता की समृद्ध तस्वीर सामने आई है। सहरसा जिले में वन विभाग की ओर से किए गए अवलोकन में करीब 40 गंगा नदी डॉल्फिन, 450 कछुए और एक किशोर घड़ियाल की मौजूदगी दर्ज की गई है। इसके अलावा यहां 16 प्रजातियों के जल-पक्षियों की भी पहचान हुई है।

यह सर्वेक्षण 25 और 26 नवंबर को मरीचा से पिपरा चौक तक लगभग 40 किलोमीटर के क्षेत्र में किया गया। वन विभाग के इस अवलोकन से कोसी नदी और आसपास की आर्द्रभूमियों में मौजूद जलीय जीवों और पक्षियों की विविधता का पता चला है। गुरुवार को डीएफओ भरतविंतपल्ली ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों , डॉल्फिन, घड़ियाल और विभिन्न प्रजातियों के जल-पक्षियों की मौजूदगी इस क्षेत्र के पारिस्थितिक महत्व को दर्शाती है। अवलोकन के दौरान गंगा नदी डॉल्फिन के अलावा गोल्डन जैकाल यानी सियार और जंगली बिल्ली की मौजूदगी भी दर्ज की गई। सरीसृपों में एक किशोर घड़ियाल देखा गया।

वहीं, कछुओं की दो प्रजातियों की पहचान हुई। इनमें पंगशुरा स्मिथी के करीब 300 और पंगशुरा टेंटोरिया के लगभग 150 कछुए शामिल हैं। इस तरह दोनों प्रजातियों के कुल करीब 450 कछुए कोसी क्षेत्र में पाए गए।

बिहार में गंगा और उसकी सहायक नदियों का विस्तृत तंत्र डॉल्फिन, कछुओं और कई अन्य जलीय जीवों का प्राकृतिक आवास है। भागलपुर स्थित विक्रमशिला गंगा डॉल्फिन अभयारण्य देश का पहला गंगा डॉल्फिन संरक्षित क्षेत्र है। वहीं, भागलपुर और कोसी क्षेत्र कछुओं तथा अन्य जलीय जीवों के संरक्षण की दृष्टि से भी अहम हैं।

भागलपुर में डॉल्फिन, कछुओं और घड़ियालों के बचाव एवं पुनर्वास के लिए केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें सुंदरवन क्षेत्र कछुओं की देखभाल और उपचार से जुड़ा है। जैव विविधता के संरक्षण के लिए बिहार राज्य जैव विविधता बोर्ड भी लगातार प्रयास कर रहा है।

वन्यजीवों और पक्षियों के प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने के लिए जंगलों, नदियों, आर्द्रभूमियों और घास के मैदानों का संरक्षण जरूरी है। कोसी क्षेत्र में सामने आई यह जैव विविधता बिहार की प्राकृतिक संपदा और उसके संरक्षण की आवश्यकता को रेखांकित करती।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Chunav 2027: सपा की 11 सीटों वाली PDA प्रभारियों की लिस्ट में पूर्वांचल को जगह नही, पश्चिमी UP-ब्रज पर फोकस

स्पेशल • Begusarai

बिहार में 824 करोड़ का निवेश, बक्सर और बेगूसराय में वरुण बेवरेजेज की उत्पादन इकाइयों से 1,000 लोगों को रोजगाw

स्पेशल • अखिल भारतीय

परिसीमन बिल पर मोदी सरकार को 371 सांसदों का साथ मिलने का दावा! बहुमत के आंकड़े से काफी आगे, समझिए गणित

स्पेशल • Bhopal

MP News: भारत ने जीती वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026, CM मोहन यादव ने किया 1 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि का ऐलान

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delimitation Bill: ज्ञानेश कुमार की नियत पर Uddhav को शक, बोले-'BJP को फायदा पहुंचान की पूरी स्क्रिप्ट'

स्पेशल • अखिल भारतीय

भारत में एक सांसद पर 26 लाख लोगों का बोझ! अमेरिका से 3.3 गुना ज्यादा, जानिए बाकी 25 देशों का क्या है हाल?

स्पेशल • अखिल भारतीय

'कांग्रेस वापस जाओ', चेन्नई में स्टालिन के घर के बाहर लगे पोस्टर, सोनिया-राहुल के पहुंचने से पहले गरमाया माहौल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल