रविवार, 29 नवंबर 2026 05:46 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
स्पेशल अखिल भारतीय 19,026 व्यूज

'कांग्रेस वापस जाओ', चेन्नई में स्टालिन के घर के बाहर लगे पोस्टर, सोनिया-राहुल के पहुंचने से पहले गरमाया माहौल

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 04:47 PM IST
'कांग्रेस वापस जाओ', चेन्नई में स्टालिन के घर के बाहर लगे पोस्टर, सोनिया-राहुल के पहुंचने से पहले गरमाया माहौल

परिसीमन बिल पर DMK के रुख ने इंडिया गठबंधन के भीतर पहले ही खींचतान बढ़ा दी है। अब चेन्नई में कांग्रेस के खिलाफ पोस्टरबाजी ने इस विवाद को और हवा दे दी है। रविवार (29 नवंबर) को DMK प्रमुख एमके स्टालिन के घर के बाहर 'गो बैक कांग्रेस' के पोस्टर दिखाई दिए।

यह पोस्टर उस वक्त सामने आए, जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल स्टालिन से मिलने पहुंचने वाला है। कांग्रेस की कोशिश है कि डीएमके अपने फैसले पर फिर विचार करे, लेकिन पार्टी ने साफ कर दिया है कि परिसीमन पर उसका समर्थन तमिलनाडु के हितों को ध्यान में रखकर लिया गया फैसला है।

स्टालिन के घर के बाहर किसने लगाए 'गो बैक कांग्रेस' के पोस्टर? रविवार को स्टालिन के चेन्नई स्थित आवास के बाहर 'गो बैक कांग्रेस' लिखे पोस्टर दिखाई दिए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सामने आए वीडियो में एक महिला हाथ में यह पोस्टर पकड़े नजर आई।

हालांकि, उपलब्ध जानकारी में पोस्टर लगाने वालों की पहचान और इसके पीछे किसी संगठन की भूमिका की पुष्टि नहीं हुई है। #WATCH | Chennai, Tamil Nadu: Outside visuals from the DMK chief MK Stalins residence, where the INDIA bloc delegation led by Congress chief Mallikarjun Kharge and CPP chairperson Sonia Gandhi will arrive shortly to meet DMK chief MK Stalin.

https://t. co/cveuGEK6Hu पोस्टर ऐसे समय लगाए गए, जब कांग्रेस नेतृत्व डीएमके को मनाने की तैयारी में था। खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल स्टालिन से मुलाकात करने वाला था।

इस बैठक का मकसद परिसीमन बिल पर डीएमके के समर्थन को वापस लेने या उस पर दोबारा विचार करने के लिए राजी करना है। 'ये वही भाई हैं, जिन्होंने पीठ में छुरा घोंपा', राहुल गांधी पर DMK का पलटवार, स्टालिन ने भी सुनाया परिसीमन पर राहुल और स्टालिन के बीच क्यों बढ़ी दूरी? राहुल गांधी ने स्टालिन से मुलाकात से पहले एक्स पर पोस्ट कर डीएमके से विपक्ष के साथ खड़े होने की अपील की थी।

उन्होंने स्टालिन को 'भाई' बताते हुए कहा कि वह हमेशा तमिल विरोधी ताकतों के खिलाफ मजबूती से खड़े रहे हैं। राहुल ने तर्क दिया कि देश, तमिलनाडु और संविधान के हित में इस संविधान संशोधन बिल को मिलकर हराना चाहिए। राहुल पहले भी परिसीमन का समर्थन करने वालों पर निशाना साध चुके हैं।

3 अगस्त को उन्होंने कहा था कि जो भी इस प्रक्रिया का समर्थन करेगा, वह तमिलनाडु और राज्य के भविष्य के साथ विश्वासघात करेगा। उन्होंने ऐसे व्यक्ति को 21वीं सदी का 'एट्टप्पन' भी कहा था। राहुल की अपील के बीच स्टालिन ने अपने फैसले का बचाव किया।

उन्होंने कहा कि डीएमके का हर फैसला तमिलनाडु और वहां के लोगों के हितों को ध्यान में रखकर लिया गया है। स्टालिन ने साफ किया कि पार्टी इस रास्ते पर कोई समझौता नहीं करेगी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

'बर्दाश्त की सीमा पार हुई, हाथ जोड़ रहा हूं', पवन सिंह ने परिवार से तोड़ा रिश्ता? मां-बड़े भाई से क्या कहा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delimitation Bill पर Chirag ने Rahul को घेरा, बोले- 'उनकी जिद से कांग्रेस का बुरा हाल', UP चुनाव पर क्या संकेत

स्पेशल • अखिल भारतीय

'ये वही भाई हैं, जिन्होंने पीठ में छुरा घोंपा', राहुल गांधी पर DMK का पलटवार, स्टालिन ने भी सुनाया

स्पेशल • अखिल भारतीय

'दीपक काजिर केजरीवाल को लात-घंसूों से पीटा', CINTAA ऑफिस के बाहर 76 साल के फेमस एक्टर संग क्या हुआ? मची सनसनी

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delhi Vishwas Nagar Fire Reason: घर में कैसे लगी भीषण आग? सोते हुए जिंदा जले 4 लोग, 2 झुलसे

स्पेशल • अखिल भारतीय

Los Angeles Earthquake: 5.0 के बाद 4.3 तीव्रता का भूकंप, 24 घंटे में 100 से ज्यादा झटके, आफ्टरशॉक्स से दहशत

स्पेशल • अखिल भारतीय

Mann Ki Baat: नशा से मोबाइल चोरी तक, मन की बात में PM मोदी ने कही ये बड़ी बातें,इस युवक की कहानी सुन हुए भावुक

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल